Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव
12-Jul-2023 02:32 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: जीजा साली के रिश्ते को बहुत प्यारा रिश्ता माना जाता है पर कुछ लोग इस रिश्ते को खराब कर देते हैं। उनकी एक गलती के कारण इस रिश्ते पर दाग लग जाता है। लोग जिस पर अंधा विश्वास करते हैं वो एक पल में टूट कर बिखर जाता है। ऐसा ही विश्वासघात सीतामढ़ी में एक जीजा ने किया है जिसने अपनी नाबालिग साली तक को नहीं छोड़ा। उसे जिस्म की मंडी में पहुंचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ा था वो तो शुक्र है एसएसबी जवान की जिसकी मदद से नाबालिग बच्ची देह व्यापार के धंधे में जाने से बाल-बाल बच गयी।
सीतामढ़ी स्थित इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर में तैनात एसएसबी ने बड़ी कार्रवाई की है। अपनी नाबालिग साली को डांसर बनाने के बहाने नेपाल में बेचने जा रहे युवक को एसएसबी ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान मोतिहारी निवासी विशाल के रूप में हुई है। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 51वीं बटालियन के लालबन्दी कैंप के जवानों ने जांच के क्रम में शक के आधार पर नाबालिग लड़की को उसके जीजा के साथ पकड़ा।
जब लड़की से पूछताछ की गयी तब पूरे मामले से पर्दा हटा। एसएसबी ने दोनों जीजा-साली को सोनबरसा पुलिस के हवाले कर दिया है। सूचना मिलने के बाद चाइल्ड लाइन की टीम भी थाने पहुंच गयी और मामले की जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि आरोपी विशाल लड़की को जागरण प्रोग्राम में डांस करवाने के लिए नेपाल ले जा रहा था।
नियमानुसार नाबालिग से काम कराना दंडनीय अपराध है। चाइल्ड लाइन की टीम ने नाबालिग लड़की के पिता से संपर्क किया। तब लड़की के पिता ने बताया कि मोतिहारी के बंजरिया थाने में उन्होंने अपनी बेटी के अपहरण का मामला दर्ज करा रखा है। बंजरिया थाना पुलिस नाबालिग लड़की समेत दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर बंजरिया थाना ले गई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।