अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
01-Sep-2020 01:09 PM
PATNA: दानापुर विधानसभा की सीट हाॅट सीट बन गयी है। हाल हीं में आरजेडी में शामिल हुई चंद्रिका राय की भतीजी करिश्मा राय को लेकर चर्चा है कि वो आरजेडी उम्मीदवार के तौर पर यहां से चुनाव लड़ेंगी ऐसे में रीतलाल यादव की दावेदारी कमजोर पड़ती नजर आ रही है। आरजेडी से टिकट मिलने की उम्मीद टूटने पर उन्होंने इस सीट से निर्दलीय हीं चुनावी मैदान में उतरने का एलान कर दिया है।
FIRST बिहार से बातचीत करते हुए रीतलाल यादव ने कहा कि चुनाव लड़ने की चुनौती मैंने अपनी जनता के लिए स्वीकार की है और विरोधी जिस रूप में मेरे सामने होंगे मैं उनको कड़ी टक्कर दूंगा। चुनाव के लिए मैं हर तरह से तैयार हूं। बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर रीतलाल यादव ने कहा कि अपराध का मूल कारण बेरोजगारी है। बेरोजगारी दूर होगी तो अपराध नहीं होंगे। शराबबंदी को लेकर सीएम नीतीश पर हमला करते हुए रीतलाल यादव ने कहा कि कल शराब खुलेआम बिकता था आज लुकाछिपा का बेचा जा रहा है।
आपको बता दें रीतलाल यादव ने पहले भी कहा था कि एमएलसी के तौर पर उनका कार्यकाल नवंबर महीने के बाद से 7 महीने से ज्यादा नहीं बचा है और इसीलिए वह विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा थाअगर किसी राजनीतिक दल से उन्हें उम्मीदवार बनाने का ऑफर आता है तो वह विचार करेंगे लेकिन अगर टिकट नहीं मिला तब भी वह निर्दलीय चुनाव जरूर लड़ेंगे।