ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा

पटना : SDO के गार्ड ने लड़की के साथ किया रेप, नशीली दवा खिलाकर होटल में बनाया हवस का शिकार, दोनों का अश्लील वीडियो वायरल

पटना : SDO के गार्ड ने लड़की के साथ किया रेप, नशीली दवा खिलाकर होटल में बनाया हवस का शिकार, दोनों का अश्लील वीडियो वायरल

15-Nov-2019 06:13 PM

By PANKAJ KUMAR

PATNA : इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना जिले से जहां एसडीओ के गार्ड के ऊपर एक लड़की ने काफी संगीन आरोप लगाया है. नशीली दवा खिलाकर रेप करने का आरोप लड़की ने दानापुर SDO के गार्ड के ऊपर लगाया है. पीड़िता ने मामले को लेकर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


नशीली दवा खिलाकर मुंबई के होटल में बनाया हवस का शिकार
वारदात पटना जिले के दानापुर थाना इलाके की है. जहां गोला रोड की रहने वाली एक लड़की ने पुलिसवाले के ऊपर रेप का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता की ओर से थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक लड़की कुछ दिन पहले किसी काम से दानापुर एसडीओ ऑफिस में गई थी. जहां उसकी पहली मुलाकात एसडीओ के गार्ड राजेश कुमार से हुई. पुलिसवाले और लड़की में दोस्ती हो गई. शादी का झांसा देकर पुलिसवाला राजेश लड़की को घुमाने के लिए मुंबई लेकर गया. जहां उसने नशीला पदार्थ खिलाकर होटल में शारीरिक संबंध बनाया.



पुलिसवाले ने वायरल किया अश्लील वीडियो
पीड़िता ने कहा कि पुलिसवाले ने अश्लील वीडियो भी बना लिया और लड़की को बदनाम करने के लिए उसे वायरल कर दिया. पीड़िता ने बताया कि आरोपी पुलिसवाला राजेश कुमार उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज भी करता था. 


2 दिसंबर को है आरोपी पुलिसवाले की शादी, लड़की ने बताया जान का खतरा
पीड़िता की ओर से थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक लड़की ने अपनी जान को राजेश से खतरा बताया है. पीड़िता का कहना है कि 2 दिसंबर को आरोपी राजेश की शादी होने वाली है. जिसकी वजह से उसकी जान को खतरा है. पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.