ब्रेकिंग न्यूज़

NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

दानापुर में सेना में भर्ती के नाम पर 2 करोड़ की ठगी, सेना का दो जवान अरेस्ट

22-Oct-2019 08:35 AM

PATNA : पटना में सेना भर्ती के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. मिलिट्री इंटेलिजेंस यूनिट ने सेना भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले दो जवानों को हिरासत में लिया है. 

पकड़े गए दोनों जवान सेना में बहाल होने आए कई अभ्यर्थीयों से मेडिकल टेस्ट और सेना में बहाल कराने के नाम पर रुपये की मांग कर रहे थे. जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों जवानों के पास से सेना बहाली से संबंधित कई संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं, जिसके बाद दोनों जवानों के खिलाफ कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी शुरू कर दी गई है. 

दोनों जवान उत्तर-पूर्व में पोस्टेड हैं और एक मनेर और दूसरा बक्सर का रहने वाला है. दोनों बहाली रैली के दौरान छुट्टी लेकर दानापुर आते हैं और नौकरी का झांसा देकर एक अभ्यर्थी से 4 से 5 लाख रुपये की ठगी करते हैं. 

मिलिट्री इंटेलिजेंस यूनिट को मिली जानकारी के अनुसार एक रैकेट सेना में भर्ती कराने के नाम पर 42 अभ्यर्थीयों से 2 करोड़ की ठगी कर चुका है. इस रैकेट का संचालन भोजपुर से किया जाता है. सरगना भी भोजपुर का ही रहने वाला है.