ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना

दानापुर में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर हमला, दारोगा और फायर बिग्रेड कर्मी की हालत गंभीर

03-Dec-2023 09:09 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के दानापुर इलाके में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस की टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें कई पुलिस को हल्की चोटे आई है वही दो पुलिसवाले बुरी तरह घायल हो गये। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल दोनों पुलिस कर्मियों को पटना के LNJPN ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।


बताया जाता है कि दानापुर ब्लॉक में कई साल से लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। इन लोगों को यहां से हटाने का आदेश भी जारी किया गया था। यहां रहने वाले लोगों को मनेर में सरकार की ओर से जमीन आवंटित कर दी गयी थी लेकिन लोग यहां से हटने को तैयार नहीं थे। एक महिने पहले ही इन लोगों को जिला प्रशासन की तरफ से जमीन को खाली करने का नोटिस दिया गया था लेकिन लोग जमीन को खाली नहीं कर रहे थे और ना ही मनेर जाने का नाम ले रहे थे।


 लोगों को यहां से हटाने के लिए पुलिस की टीम रविवार को पहुंची थी। पुलिस को देखते ही लोग उग्र हो गये और हंगामा करने लगे। उग्र लोगों ने पुलिस की टीम पर हमला बोल दिया। इस हमले में दो पुलिस कर्मी बुरी तरह से घायल हो गये। वही कई पुलिस कर्मियों को हल्की चोटें आई। बुरी तरह घायल दारोगा लाल बाबू यादव और फायर बिग्रेड के जवान संतोष को अस्पताल में एडमिट कराया गया जहां दोनों का इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।