ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

खगड़िया में दंपती की धारदार हथियार से हत्या, स्मैकियर बड़े बेटे पर हत्या का शक

22-Dec-2022 09:17 PM

KHAGARIA: बिहार में अपराधी अपने आदतों से बाज नहीं आ रहे है। एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला खगड़िया का है जहां अपराधियों ने धारदार हथियार से दंपती की निर्मम हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। 


घटना खगड़िया के मालगोदाम की है। जहां मक्का व्यवसायी मनोज साह और उनकी पत्नी की हत्या घर में घुसकर कर दी गयी है। अपराधियों ने हत्या के बाद दोनों की लाश को अलग-अलग कमरे में रख दिया और दरवाजे के बाहर ताला लगाकर फरार हो गये। मृतक दंपती की पहचान 50 वर्षीय मनोज साह और उनकी 45 वर्षीया पत्नी सुनीता साह के रूप में हुई है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के दरवाजे में लगे ताले को तोड़ा और दोनों शव को बरामद किया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है। मृतक मनोज साह की मां ने आरोप लगाया कि उनके बेटे और बहू की हत्या में बड़े पोते का हाथ हो सकता है। मृतक मनोज साह का बड़ा बेटा स्मेक पीता है। दो सप्ताह पहले ही उसने घर में आग लगा दिया था। 


वहीं मृतका के मायकेवालों ने दामाद के दोनों भाईयों पर संपत्ति की लालच में हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि मृतक मनोज साह के दो बेटे है। बड़ा बेटा स्मेक पीता है उसकी इस लत से घरवाले परेशान रहते थे। हाल ही में मनोज साह ने अपने बड़े बेटे आदर्श को इलाज के लिए रांची ले गये थे। लेकिन रांची के अस्पताल से वह भाग गया था। वही मनोज साह का छोटा बेटा आशीष  कोटा में रहकर पढ़ाई करता है। घरवालों को बड़े बेटे आदर्श पर शक है। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है।