ब्रेकिंग न्यूज़

पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Home / news / डैमेज कंट्रोल में जुटी कांग्रेस, कहा - दीदी के बिना नहीं की जा...

डैमेज कंट्रोल में जुटी कांग्रेस, कहा - दीदी के बिना नहीं की जा सकती गठबंधन की कल्पना

24-Jan-2024 02:13 PM

By First Bihar

DESK : इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि - उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों में अकेले लड़ेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में सीटों के बंटवारे पर कांग्रेस में किसी से बात नहीं की है। ऐसे में दीदी के इस बयान के बाद इंडिया में मुश्किलें बढ़नी तय मानी जा रही है। 


वहीं, दीदी के सख्त तेवर देखते हुए कांग्रेस अब डैमेज कंट्रोल मोड में है। कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि वे ममता बनर्जी के बिना गठबंधन की कल्पना नहीं कर सकते। असम के बारपेटा में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने कहा, कि - ममता बनर्जी ने कहा है कि हम बीजेपी को हराना चाहते हैं और बीजेपी को हराने के लिए हम कुछ भी करेंगे। हमलोग साथ है और साथ में ही चुनाव लड़ेंगे। 


राहुल गांधी ने साफ कहा कि ममता जी और टीएमसी इंडिया गठबंधन के बहुत मजबूत स्तंभ हैं। हम ममता जी के बिना इंडिया गठबंधन की कल्पना नहीं कर सकते। इंडिया गठबंधन पश्चिम बंगाल में भी गठबंधन की तरह ही लड़ेगा। 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के बीच जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने कई बार घोषणा की है कि सभी इंडिया गठबंधन दलों को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।


आपको बताते चलें कि, इससे पहले टीएमसी सुप्रीमो ने इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका देते हुए कहा, "मेरी कांग्रेस पार्टी से कोई चर्चा नहीं हुई। मैंने हमेशा कहा है कि बंगाल में हम अकेले लड़ेंगे। मुझे इसकी चिंता नहीं है कि देश में क्या किया जाएगा लेकिन हम एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी हैं और बंगाल में हम अकेले ही बीजेपी को हराएंगे।" उनकी यह टिप्पणियां तब आयी है जब एक दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम में कहा कि सीटों के बंटवारे पर तृणमूल कांग्रेस के साथ बातचीत चल रही है।