ब्रेकिंग न्यूज़

LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

बिहार : दामाद ने ससुराल वालों को जिंदा जलाया, मां-बेटे की झुलसकर मौत

03-Sep-2021 10:04 AM

ARARIA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के अररिया से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है जहां एक दामाद ने घर में आग लगा दी. आगलगी में एक ही परिवार के चार लोग बुरी तरह झुलस गए. इलाज के लिए भागलपुर ले जाने के क्रम में मां-बेटे की मौत हो गई. वहीं पिता और बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है. दोनों को इलाज के लिए भागलपुर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. 


घटना जिले के पलासी थाना क्षेत्र के बरहट गांव की है. मामला ट्रिपल तलाक से जुड़ा बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपी दामाद ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी रचा ली थी. इस सिलसिले को लेकर गांव में पंचायत भी बैठी थी. जिसके बाद भरी पंचायत में आरोपी ने अपने ससुराल वालों को जिंदा जलाकर मार डालने की धमकी दी थी. 


शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे उसने घर में आग लगा दी. इस आगलगी में घर में सोये एक ही परिवार के 4 लोग बुरी तरह झुलस गए. इलाज के लिए भागलपुर ले जाने के क्रम में मां-बेटे की मौत हो गई. वहीं पिता और बेटी को इलाज के लिए भागलपुर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दामाद मौके से भाग निकला. 


मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की बात पुलिस द्वारा कही जा रही है. स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.