ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

दामाद को पिस्टल दिखाकर सास-ससुर ने किया हंगामा, पांच लाख की ज्वेलरी और नकदी लेकर भागे

09-Dec-2020 12:42 PM

GAYA : गया के रामपुर थाना क्षेत्र के अशोक नगर में एक युवक ने अपनी सास, ससुर, साला और उनके ड्राईवर के खिलाफ पिस्टल दिखाकर लूटपाट मचाने और जान से मरने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज कराई है. बताया जा रहा है कि युवक के ससुराल वाले पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए पहुंचे थे और उसी दरमियान उन्होंने घटना को अंजाम दिया है. 


पीड़ित युवक ने बताया कि उसने 2012 में लव मैरिज की थी और पत्नी के साथ वो बेंगलुरु में किराये पर एक फ्लैट में रहने लगा. 2014 में युवक के पिता ने बेंगलुरु में एक फ्लैट खरीदा. युवक के ससुर श्रीनिवास केशव, सास शांता एस, साला कवीश केवी लालची की नजर उनके फ्लैट पर पड़ी और उस समय से ही वो उस फ्लैट को हथियाना चाहते थे. इसी पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया. 


विवाद सुलझाने के ही नाम पर युवक के ससुराल वाले उसके घर पर पहुंचे और उसकी मां से बातचीत करने लगे. इसी बीच उन्होंने अपने ड्राइवर को भी उनके घर के अंदर बुला लिया. इस दौरान उसकी पत्नी और सास ने उसकी मां का पर्स, जिसमें जेवर व रुपये रखे थे, छीन लिया और चारों ने कहा कि बेंगलुरु का फ्लैट उनके नाम से लिख दो और उनकी बेटी को तलाक दे दो. उसकी दूसरी शादी करा देंगे.


जान से मारने की धमकी देकर पिस्टल के बल से उन्होंने कागजात पर हस्ताक्षर करवा लिया और भाग निकले. पीड़ित की मां ने बताया कि उन्होंने उनके कमरे में घुसकर मुंह में कपड़ा ठूंसा और उनसे जबरदस्ती अलमारी की चाबी लेकर उसमें रखे करीब डेढ़ लाख रुपये और पांच लाख रुपये के जेवरात निकाल लिये. इधर, रामपुर थाने की पुलिस ने मामले में पीड़ित युवक के बयान पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.