अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
28-Jan-2023 10:40 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समाधान यात्रा को लेकर आज खगड़िया पहुंचने वाले हैं। सीएम यहां कई तरह की योजनाओं का उद्धघाटन और शिलान्यास करने वाले हैं। वहीं, अब एक बार फिर से सीएम की इस यात्रा को लेकर बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि, यह वहीं खगड़िया है जहां आपको मंच कर चढ़ने तक नहीं दिया गया था राजद के द्वारा आज आप उनके ही साथ जाकर बैठ गए हैं।
दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री अपनी 14 वीं यात्रा पर निकले हुए हैं। सीएम ने इस यात्रा का नाम समाधान रखा है। इस दौरान वह सरकारी योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं और जीविका दीदियों के साथ संवाद भी कर रहे हैं। वहीं, सीएम की इस यात्रा को लेकर विपक्षी दलों के तरफ लगातार सवाल उठाया जा रहा है। इसी कड़ी में अब विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा है कि, मुख्यमंत्री जी को कुछ याद ताजा करवा देता हूं खगड़िया का ,यह वही जिला है जहां राजद के लोगों ने आपको भरपूर सुरक्षा के बाबजूद मंच पर चढ़ने नहीं दिया था। यहां के समस्याओं का समाधान आप से नहीं हो सका, आज भी यह जिला बदहाली में जी रहा है।
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि, मुख्यमंत्री जी आप किसी भी चीज़ का उपयोग सिर्फ अपने राजनीतिक फायदे के लिए करते हैं। आपकी शुरू से ही यही योजना रही है फुट -डालो- राज- करो। लेकिन, अब बिहार की जनता सबकुछ समझ चुकी है। उन्हें आज खगड़िया में लोगों को जवाब देना होगा,साथ ही साथ तेजस्वी यादव को भी लोगों की नाराजगी को सहना होगा।
वहीं इसके आलावा सिन्हा ने कहा कि, नीतीश कुमार रामविलास पासवान के के नामों पर राजनीति करते हैं, लेकिन दलितों समाज को लेकर सीएम का दर्द कहीं भी नजर नहीं आता है। नीतीश कुमार ने यह तय कर लिया है कि, गरीब, बेरोजगार, शोषित लोगों की समस्या को नहीं सुनेंगे और उनसे नहीं मिलेंगे। आप मजह चंद लोगों को बुलाकर उनसे मिलेंगे जो आपके गुलाम हैं।
आपको बताते चलें कि, सीएम नीतीश इस महीने के 5 तारीख से अपनी यात्रा पर लगये हुए हैं। उनकी यात्रा अब 15 फरवरी तक चलने वाली है। पहले उनकी यह यात्रा बेहद छोटी थी, लेकिन तीन बार इसमें संसोधन के बाद अब यह यात्रा फरवरी माह तक चलने वाली है। जिसमें सीएम नीतीश कई जिलों की यात्रा करने वाले हैं।