ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें.... बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां April Bank Holiday 2026: अगले महीने बैंक रहेंगे इतने दिन बंद, List देखकर आप भी चौंक जाएंगे; जानिए तारीखें बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि

Home / news / नीतीश कुमार दलितों की हत्या का प्रमोशन कर रहे, तेजस्वी बोले.. सवर्णों या...

नीतीश कुमार दलितों की हत्या का प्रमोशन कर रहे, तेजस्वी बोले.. सवर्णों या पिछड़ों की हत्या पर नौकरी क्यों नहीं?

05-Sep-2020 12:20 PM

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से दलितों की हत्या के मामले में चुनावी कार्ड खेले जाने पर तेजस्वी यादव भड़क गए हैं. तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया है कि वह दलितों की हत्या का प्रमोशन कर रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने जो ऐलान किया है वह बताता है कि सरकार दलितों की हत्या चाहती है.नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से यह सीधा सवाल किया है कि अगर दलितों की हत्या के बाद उनके परिजनों को सरकारी नौकरी देने की व्यवस्था की जा रही है तो सबलो और पिछड़े समाज के लोगों के लिए यह सुविधा क्यों नहीं है. 

तेजस्वी ने पूछा है कि क्या सवर्णों की जान की कोई कीमत नहीं है क्या आदिवासी और पिछड़े समाज के लोगों की हत्या के बाद उनके परिजनों को नौकरी की आवश्यकता नहीं है. तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की इस घोषणा को चुनावी झुनझुना बताते हुए कहा है कि बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले नीतीश कुमार केवल झूठा वादा कर रहे हैं.



तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीधा सवाल किया है कि अगर उन्हें दलितों से इतना ही प्रेम है तो जब देश में एससी एसटी एक्ट को हटाया जा रहा था तब वह चुप क्यों बैठे रहे सड़कों पर संघर्ष किया गया और देशभर में आंदोलन के बाद एससी एसटी एक्ट के मामले में राहत मिली लेकिन नीतीश कुमार इस दरमियान बिल्कुल चुप रहे. तेजस्वी ने आरोप लगाया है कि नीतीश कुमार चुनाव के पहले प्रोपेगेंडा सेट कर रहे हैं.