ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार राज्यसभा चुनाव: AIMIM बनी किंगमेकर, RJD को समर्थन के बदले MLC सीट की डील की चर्चा; जानिए क्या है सच Anant Singh : मोकामा में सियासी विरासत की तैयारी: अनंत सिंह ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान, जानिए कौन होंगे उत्तराधिकारी बिहार में इंटरमीडिएट के छात्र की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने घर से बुलाकर ले ली जान Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बड़ी सियासी परीक्षा, इन राज्यों में बड़ी चुनौती Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बड़ी सियासी परीक्षा, इन राज्यों में बड़ी चुनौती BIHAR NEWS : तेजस्वी के यहां से निकलती दिखी मांझी की बहु और समधन, फोटो आया सामने; जानिए क्या है वजह Bihar News : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डाला वोट, NDA के 176 और MGB के 37 विधायकों ने किया मतदान; कांग्रेस के MLA अब भी गायब Bihar Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस के दो विधायक लापता, वोटिंग के बीच बढ़ी सियासी हलचल; पढ़िए क्या है नाम और कैसा रहा है राजनीतिक इतिहास ANANT SINGH : 'यह मेरा आखिर चुनाव है ...', बोले अनंत सिंह - यह मेरा अंतिम कार्यकाल था, जब नीतीश जी नहीं तो मैं भी नहीं... बिहार राज्यसभा चुनाव: वोटिंग जारी, NDA के 110 और महागठबंधन के 35 विधायकों ने डाला वोट, कांग्रेस के दो विधायक अब भी ट्रेसलेस

दलितों-पिछड़ों और अल्पसंख्यक समाज को नहीं छोड़ सकती कांग्रेस, ललन कुमार बोले.. हम जातीय जनगणना पर राजनीति नहीं करते

18-Oct-2021 08:25 PM

PATNA: कांग्रेस की सोच कभी जातीय सियासत की नहीं रही है। कांग्रेस सामाजिक न्याय के आरंभ से पक्षधर रही है। यही कारण है कि कांग्रेस गरीबी हटाने की बात करती है। यह कहना है कि पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष ललन कुमार का। इनकी माने तो दलितों-पिछड़ो और अल्पसंख्यक समाज को कांग्रेस साथ लेकर चलती आई है। इनका साथ कांग्रेस कभी नहीं छोड़ सकती। कांग्रेस शुरू से ही एससी, एसटी, ओबीसी, ईबीसी और अल्पसंख्यक का ख्याल रखते आ रही है।


पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष ललन कुमार ने कहा कि कांग्रेस जाति आधारित राजनीति नहीं करती है। कांग्रेस एससी, एसटी, ओबीसी, ईबीसी और अल्पसंख्यक का प्रारंभ से ख्याल रखी है और भी सम्मानपूर्वक रखेगी। उन्होनें स्पस्ट कहा कि आजादी के बाद ही कांग्रेस ने कहा दरोगा प्रसाद राय को मुख्य मंत्री बनाकार पिछड़ों का सम्मान दिया है। बिहार में राम शरण प्रसाद सिंह को पार्टी के नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी गयी थी।


उन्होंने कहा कि जो लोग जातीय राजनीति करते हैं वही लोग आज कांग्रेस पर यह आरोप लगा रहे हैं। ललन कुमार ने कहा कि राम जयपाल सिंह यादव को कांग्रेस ने बिहार को उप-मुख्य मंत्री बनाने का काम किया था जबकी बुद्ध देव सिंह यादव, राम लखन सिंह यादव, डा. राम राज सिंह, लाल सिंह त्यागी को पार्टी ने योग्य समान दिया था। उन्होनें कहा कि जिन्हें इतिहास का ज्ञान नहीं है। उन्हें ऐसे वरिष्ठ जनों को अपना आदर्श मानकर राजनीति सीखनी चाहिए। उन्होनें कहा कि भोला प्रसाद शास्त्री जैसे नाम भी कांग्रेस पार्टी को सुशोभित कर चुके हैं। 


पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष ललन कुमार ने कहा कि कांग्रेस की सोंच कभी जातीय सियासत की नहीं रही है। कांग्रेस सामाजिक न्याय के आरंभ से पक्षधर रही है। यही कारण है कि कांग्रेस गरीबी हटाने की बात करती है। उन्होनें कहा कि आज जो आरक्षण की बात कर रहें है वह भी कांग्रेस की देन है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ललन कुमार ने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी परंपरा के मुताबिक स्वर्ण से एससी, एसटी, ओबीसी, ईबीसी और अल्पसंख्यक का सम्मान करेगी। संगठन के विस्तार में भी जिसकी जितनी आबादी है उसी हिसाब से संगठन में महत्वपूर्ण भागीदारी दी जायेगी। 


ललन कुमार ने कहा कि कुछ नेताओं ने दशकों से जाति की राजनीति कर बिहार को तोड़ने का काम किया है। कांग्रेस का नेतृत्व हर मुद्दे् पर गंभीर है और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। हम मानते हैं कि हमसे कुछ गलतियां हुई है लेकिन उसका सुधार हमने किया और जनता के अधिकारों के लिए हमने भी संघर्ष किया।