ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / दलितों को साथ जोड़े रखने के लिए RJD का नया दांव, अब संगठन...

दलितों को साथ जोड़े रखने के लिए RJD का नया दांव, अब संगठन में SC-ST को मिलेगा आरक्षण

13-Nov-2019 05:33 PM

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल ने अपने साथ दलितों को जोड़े रखने के लिए नया दांव खेला है। आरजेडी के संगठन में अब एससी एसटी को आरक्षण दिया जाएगा। आरजेडी के निचली इकाई से लेकर राज्य और राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अब एससी एसटी से आने वाले नेताओं को आरक्षित कोटे से जगह मिलेगी। 

संगठन चुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर आज हुई. आम बैठक में इस बात पर सहमति बन गई है। पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी जगदानंद सिंह की मौजूदगी में राज्य निर्वाचन पदाधिकारी तनवीर हसन ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में यह तय हुआ कि संगठन में एससी एसटी को आरक्षण दिया जाए। संगठन में एससी एसटी आरक्षण लागू कर आरजेडी दलितों को अपने साथ जोड़े रखना चाहती है।

आज की बैठक में उन जिलाध्यक्षों की राज्य निर्वाचन पदाधिकारी तनवीर हसन ने जमकर क्लास लगाई जिन्होंने अब तक अपने जिले का सदस्यता रिसीविंग फॉर्म जमा नहीं कराया है।