Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
22-Dec-2022 08:58 AM
GAYA : बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा आज यानी गुरुवार को बोधगया आ रहे हैं। बौद्ध धर्म गुरु के प्रवास के दौरान देश-विदेश के करीब 50 हजार से ज्यादा बौद्ध श्रद्धालु जुटेगें। वहीं, दूसरी तरफ चीन में कोरोना से स्थिति भयावह हो चुकी है। दलाई लामा आज से लेकर एक महीने तक बिहार में ही रहेंगे। बौद्ध श्रद्धालुओं के जुटान को लेकर एयरपोर्ट पर भी एहतियात बरती जा रही है।
दलाई लामा के आगमन को लेकर बोधगया टूरिज्म के लिए बेहद खास माना जा रहा। उनके आने से एक बार फिर शहर श्रद्धालुओं से गुलजार हो जाएगा। बीते तीन सालों से कोविड और लॉकडाउन के कारण टूरिज्म को काफी नुकसान झेलना पड़ा। हालांकि इस बार भी कोरोना का खतरा बढ़ने लगा है जिसको देखते हुए श्रद्धालुओं को कोरोना के गाइडलाइन्स का पालन करना होगा।
गया के सिविल सर्जन रंजन सिंह ने बताया है कि देश-विदेश के बौद्ध श्रद्धालुओं का बोधगया में जुटान हो रहा है। विदेशी श्रद्धालु हवाई मार्ग के माध्यम से बोधगया पहुंच रहे हैं। ऐसे में उनकी कोरोना जांच एयरपोर्ट पर ही की जा रही है। रैपिड एंटीजन से कोरोना की जांच की जाती है। वहीं, इसके बाद एहतियात के तहत थर्मल स्क्रीनिंग का भी प्रयोग किया जाता है। अगर किसी विदेशी को फीवर रहा तो उसकी आरटीपीसीआर टेस्ट कराई जाती है। हालांकि हालिया महीनों में आरटीपीसीआर जांच की जरूरत नहीं पड़ी है।