बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
29-Apr-2024 03:24 PM
By First Bihar
MUNGER : डकैती की योजना बना रहे तीन अपराधियों को मुंगेर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये तीनों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इनके पास से मोबाइल, एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किये गए हैं। गिरफ्तार अपराधियों को जेल भेज दिया गया है। मुंगेर पुलिस ने बताया कि जिले के बरियारपुर थानाक्षेत्र के विजयनगर स्थित ईटभट्ठा के पास से तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।
बरियारपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि विजयनगर के समीप ईटभट्ठा पर रविवार की देर रात्रि कुछ अपराधियों द्वारा डकैती की योजना बनाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें ईटभट्ठा के समीप से बासुकी मंडल का पुत्र बादल कुमार उर्फ कल्लू, अशोक मंडल का पुत्र मिट्ठू कुमार एवं बटेश्वर मंडल का पुत्र छोटू कुमार उर्फ अमर कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो अन्य अपराधी मौके से भागने में सफल हों गए। गिरफ्तार अपराधियों की तलाशी के क्रम में कल्लू के पॉकेट से एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। जबकि मिट्ठू की कमर से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है।
सभी अपराधी डकैती की योजना बना रहे थे। पुलिस की सख्ती के बाद अपराधियों ने कबूल किया है कि 24 अप्रैल की रात्रि में भी पांच की संख्या में इन्होने विजयनगर चौक के समीप एनएच से गुजरने वाले वाहन चालकों से मारपीट एवं छिनतई की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद किसी भी वाहन चालक ने इसकी सूचना नहीं दी। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा सूचना उपलब्ध कराई गई थी। सूचना के आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे। मामले को लेकर थाना में कांड संख्या 21/24 दर्ज कर लिया गया है। सभी गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत लेकर मुंगेर न्यायालय भेज दिया गया है। छापेमारी टीम में एसआई रविंद्र कुमार के साथ पुलिस बल के कई जवान शामिल थे।