अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
10-Oct-2024 12:41 PM
By First Bihar
GAYA : बिहार के गया में डायरिया का प्रकोप देखने को मिला है। यहां बोधगया में डायरिया के प्रकोप देखने को मिल रहा है। जिसमें दो बच्चों समेत कुल तीन लोगों की अब तक मौत हो गई है। वहीं 50 से अधिक लोग गंभीर रूप से बीमार बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। अब इस मामले में बोधगया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर मनोज कुमार ने बताया कि बोधगया के एक गांव में डायरिया फैलने की सूचना पर बोधगया स्वास्थ्य केंद्र की टीम पहुंचकर इलाज में लगी हुई है।
जानकारी के अनुसार बोधगया थाना क्षेत्र के मझौली गांव की है, जो पिछले कई दिनों से डायरिया के प्रकोप में है। इस कारण 7 और 10 साल की उम्र के दो बच्चों की मौत हो गई है। वहीं डायरिया फैलने से ग्रामीण नरेश यादव की पत्नी की भी मौत हो गई है। डायरिया के करण गंभीर रूप से लोग बीमार पड़ रहे हैं और उनकी मौत हो रही है।
वहीं, गांव के लोगों के अनुसार बीते दो दिनों में दो बच्चों समेत कुल तीन लोगों की मौत हो गई है। हालांकि पहले ग्रामीण बीमार पड़ने पर आसपास के निजी क्लीनिक में इलाज करा रहे थे, लेकिन जैसे ही इस का प्रकोप बढ़ा गांव वाले घबरा गए और इसकी सूचना बोधगया स्वास्थ्य केंद्र को दी। सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोधगया से मेडिकल टीम गांव पहुंची और कैंप कर रही है।
इधर, गांव के रहने वाले अंबिका यादव ने बताया कि डायरिया के प्रकोप के कारण गांव में सन्नाटा पसर गया है। अब लोग बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। डायरिया फैलने के कारण पर लोगों का कहना है कि गांव के एक घर में भोज था, उसी के बाद ही लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। इस दौरान सबसे पहले बच्चे बीमार हुए, उसके बाद बड़े लोग भी दस्त और उल्टी के शिकार हो गए।