ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
29-May-2024 04:46 PM
By RANJAN
ROHTAS : काराकाट से एनडीए प्रत्याशी उपेन्द्र कुशवाहा के समर्थन में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को चुनावी जनसभा को संबोधित किया। बिक्रमगंज के राजीव गांधी मैदान में उन्होंने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला बोला।
राजनाथ सिंह ने कहा कि आने वाले 10 साल में बच्चों को यह पढ़ाया जाएगा कि कांग्रेस भी कोई पार्टी थी। जिस तरह से दुनिया में डायनासोर विलुप्त हो गए, उसी तरह कांग्रेस का भी नामों निशान खत्म हो जाएगा। अब तो लालटेनवो भभकता।
राजनाथ सिंह ने इस दौरान आरजेडी पर भी हमला बोला। ठेठ भोजपुरी में राजनाथ ने कहा कि लालटेन अब भभकने लगा है। लालटेन का तेल खत्म हो गया है। आरजेडी का हाल भी अब कांग्रेस की तरह होता जा रहा है। राजनाथ सिंह ने लोगों से कहा कि जात-पात और धर्म पर न जाएं। एनडीए के प्रत्याशी को अपना कीमती वोट देकर पीएम मोदी के हाथों को मजबूत बनाएं। उन्होंने लोगों से उपेंद्र कुशवाहा को वोट देने की अपील की।