मां बनी कसाई: 6 साल की बेटी को दी हिंदी बोलने की सजा, मराठी में बात नहीं करने पर घोंट डाला गला मुजफ्फरपुर में विधवा के साथ मारपीट, गहने और पैसे भी छीना, शिकायत करने पर थानेदार ने लगाई फटकार, कहा..'जहां जाना है जाओ Bihar News: बिहार को मिलने जा रही 10 हजार करोड़ की सौगात, दो सड़क और एक मेगा ब्रिज परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार Bihar News: बिहार को मिलने जा रही 10 हजार करोड़ की सौगात, दो सड़क और एक मेगा ब्रिज परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार लहे-लहे घोंट जा.. बिहार में देर रात तक चला ऑर्केस्ट्रा गर्ल का अश्लील डांस, ठुमके लगाते सरकारी शिक्षक का वीडियो वायरल लहे-लहे घोंट जा.. बिहार में देर रात तक चला ऑर्केस्ट्रा गर्ल का अश्लील डांस, ठुमके लगाते सरकारी शिक्षक का वीडियो वायरल Bihar News: जब-जब CO के 'भ्रष्टाचार' पर हुआ प्रहार- तब-तब अंचलाधिकारियों का 'संघ' हुआ बेचैन ! हद तो तब जब...रिश्वतखोर अफसर को बचाने पटना की सड़कों पर उतर गया था संघ, 'विजिलेंस' के खिलाफ राज्यभर के सीओ ने किया था प्रदर्शन Bihar News: मुंगेर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने नौका विहार समेत कई सेवाओं का किया शुभारंभ Bihar News: मुंगेर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने नौका विहार समेत कई सेवाओं का किया शुभारंभ मुजफ्फरपुर: शादी के 3 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोप
31-Dec-2022 03:21 PM
PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां बिहार पुलिस में कार्यरत एक महिला पुलिसकर्मी ने खुदखुशी कर लिया है। महिला सिपाही ने पंखे के हुक में फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या का लिया है। इस महिला सिपाही का नाम संजू कुमारी (23 वर्ष) बताया जा रहा है। फिलहाल इसकी पोस्टिंग पटना पुलिस में थी। यह इमरजेंसी रिस्पांस सर्विस सिस्टम (ERSS) - 112 में फिल्ड ड्यूटी कर रही थी।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला राजधानी के कदमकुआं थाना इलाके के सैदपुर का बताया जा रहा है। यहीं महिला सिपाही एक किराए की मकान में अपनी एक अन्य महिला सिपाही दोस्त के साथ अलग - अलग कमरे में रहती थी। बीती रात महिला सिपाही की नाइट ड्यूटी लगी हुई थी और उसे उसे इसे इसके लिए जाना था। लेकिन, जब काफी देर होने के बाद भी वह अपने कमरे से नहीं निकली तो उसके बगल के रूम में रहने वाली महिला सिपाही ने उसे बहार से आवाज लगाई थी।
सुसाइड का यह मामला पटना में कदमकुआं थाना के तहत सैदपुर इलाके का है। किराए के एक घर में संजू और उसकी एक साथी महिला सिपाही रहती थी। लेकिन, दोनों का कमरा अलग-अलग था। शुक्रवार की रात संजू की नाइट ड्यूटी लगी हुई थी। रात में उसे ड्यूटी पर जाना था। काफी देर तक जब वो अपने कमरे से नहीं निकली, तब बगल के कमरे में रहने वाली साथी महिला सिपाही ने उसे बाहर से आवाज दी। पर अंदर से कोई रिस्पांस नहीं मिला।
उसके बाद उसने संजू के मोबाइल पर कॉल भी किया। लेकिन, कॉल भी रिसीव नहीं हुआ। फिर 10:30 बजे के करीब कदमकुआं थाना की पुलिस को अनहोनी की आशंका जताते हुए कॉल किया गया। तब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में कमरे के गेट को तोड़ा गया। जब पुलिस की टीम कमरे में पहुंची तो अंदर का नजारा देख दंग रह गई। महिला सिपाही संजू की लाश फांसी के फंदे से लटक रही थी।
इधर, इस मामले में थानेदार विमलेंदु के बताया कि,महिला सिपाही मूल रूप से रोहतास जिले के काराकाट की रहने वाली थी। वो पिछले 6 महीने से ERSS-112 में काम कर रही थी। इस घटना की सुचना महिला सिपाही के परिवार वालों को दे दिया गया है। इसके परिवार के लोग यहां पहुंच गए हैं। महिला सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल, कमरे की तलाशी ली गई है, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस की टीम यह मालूम करने में जुटी हुई है की उसने सुसाइड क्यों किया, इसकी मूल वजह अब तक स्पष्ट नहीं है। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग पटना पहुंच गए हैं। शनिवार को लाश का फिलहाल वजह जानने के लिए मामले की जांच चल रही है।