ब्रेकिंग न्यूज़

अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Home / news / BIHAR NEWS : शराब तस्करों को पकड़ने गई डायल 112 की टीम पर...

BIHAR NEWS : शराब तस्करों को पकड़ने गई डायल 112 की टीम पर भीड़ का हमला, बाइक भी तोड़ी

09-Oct-2024 11:57 AM

By First Bihar

KATIHAR : बिहार के कटिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पुलिस पर भीड़ ने एक बार हमला कर दिया है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया है। यहां टाइगर मोबाइल के दो सिपाहियों के साथ हाथापाईं की गई है। उसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर ही जानलेवा हमला कर दिया।


जानकारी के मुताबिक, जिले में सहायक थाना क्षेत्र के भेरिया रहिका पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास शराब के कारोबार होने के सूचना पर गई मोबाइल के टीम पर लोगों ने हमला बोल दिया। टाइगर मोबाइल के दो सिपाहियों को लोगों ने पकड़ कर हाथापाई भी की। जान बचाकर भागे सिपाहियों के बाइक को क्षतिग्रस्त भी कर दिया गया है। सूचना पर सहायक थाना अध्यक्ष पंकज प्रताप दलबल के साथ पहुंचे और दोनों सिपाहियों को वहां से थाना लाने में सफल रहे। इस मामले में थाना अध्यक्ष ने कहा कि दोषी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


घटना को लेकर बताया जाता है कि शराब की सूचना पर तस्कर को पकड़ने गई थी। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया। शराब की सूचना पर डायल 112 मोटरसाइकिल पर सवार पुलिस के जवान छापेमारी के लिए गए थे। एक शराब तस्कर भागने के क्रम में घायल हो गया। इसी बात को लेकर पूरे मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस पर हमला बोल दिया। 


इधर पुलिस जवान बाइक छोड़कर ही निकल गए। आक्रोशित लोगों ने पुलिस के डायल 112 बाइक को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। सहायक थाना अध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि करीब दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ममाले की जानकारी ली जा रही है।