होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार
15-Jan-2024 11:52 AM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : मकर संक्रांति का पर्व देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बीच सभी की नजरें बिहार के सियासी मकर संक्रांति पर है, जहां राजनेता दही-चूड़ा खाने के बहाने जुटेंगे। पटना में इस बार लालू प्रसाद भी दही-चूड़ा का भोज दे रहे हैं। फिलहाल जो जानकारी निकल कर सामने आई है उसके मुताबिक बिहार के सीएम नीतीश कुमार पैदल राबड़ी आवास पहुंचे हैं। नीतीश के साथ ललन सिंह भी मौजूद हैं। इन दोनों का उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने स्वागत किया है। ये भोज इसलिए खास है क्योंकि इंडिया गठबंधन में नीतीश कुमार की भूमिका को लेकर उठ रहे सवाल के बीच खरमास खत्म हो गया है।
मालूम हो कि, सूबे में मकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा के भोज के बहाने सियासत साधना कोई नई बात नहीं है। बिहार से लेकर दिल्ली तक चूड़ा-दही के भोज पर राजनीतिक दिग्गजों की जुटान होती रही है। इस साल भी मकर संक्रांति पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेतागण मकर संक्रांति पर पटना में भोज का आयोजन कर रहे हैं।
वहीं, जेडीयू कोटे से हर साल सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह दही-चूड़ा भोज का आयोजन करते रहे हैं लेकिन उनकी अस्वस्थता के कारण इस बार ये भोज उनके यहां नहीं हो रहा है। ऐसे में इस बार उनकी जगह जेडीयू कोटे से बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा के यहां भी आज ही मकर संक्रांति का भोज आयोजित होना है इस भोज में भी सीएम नीतीश कुमार को शामिल होना है। ऐसे में सोमवार को होने वाले सियासी दही चूड़ा पर सभी की निगाहें होंगी।
उधर, दूसरी तरफ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी बीजेपी दफ़्तर में चूड़ा दही का आयोजन कर रहे है और दावा है कि लगभग दस हज़ार लोग दही चूड़ा खाएंगे।