पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल
25-Aug-2020 01:34 PM
KISHANGANJ : तीन तलाक के खात्मे को एक साल से ज्यादा समय बीत चूका है लेकिन अभी भी तीन तलाक से जुड़े मामले आये दिन देखने को मिल रहे हैं. ताजा मामला है कि दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर पति ने पत्नी को फोन पर तीन तलाक दे दिया. तीन तलाक से आहत पीड़िता अब न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो गई है. पीड़िता ने महिला थाने में मामला दर्ज भी कराया लेकिन अबतक किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई. बाद में थकहार कर पीड़िता अपने मायके वापस लौट आई.
मायके में पीड़िता ने फिर महिला सेल में मामला दर्ज कराया है. इस बारे में महिला सेल की पदाधिकारी कुमारी लता ने बताया कि पीड़िता ने फोन पर अपनी शिकायत दर्ज करवाई है. जल्द से जल्द मामले की पड़ताल शुरू कर ली जाएगी.
आपको बता दें कि पीड़िता की शादी बंगाल के रसिया, इस्लामपुर निवासी पीड़िता की शादी गत 31 मई को पोठिया थाना क्षेत्र के उदगरा खाराबारी निवासी शाकिर आलम के साथ धूमधाम से हुई थी. शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले पीड़िता के मायके वालों से दहेज़ की मांग करने लगे और जब पीडिता ने दहेज़ देने से साफ़ इंकार कर दिया तो पीडिता के पति ने उसे फ़ोन पर ही तीन तलाक दे दिया. तीन तलाक के बाद पीड़िता के होश उड़ गए. जिसके बाद वो न्याय की गुहार लगाते हुए दर-दर की ठोकरें खा रही है लेकिन अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई है.