ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / दहेज़ में पैसे कम दिए तो कर दी नवविवाहिता की हत्या, 18 दिन...

दहेज़ में पैसे कम दिए तो कर दी नवविवाहिता की हत्या, 18 दिन पहले हुई थी शादी

25-Jun-2022 12:29 PM

NAWADA: मामला नवादा जिले का है, जहां शादी के 18 दिन बाद नवविवाहिता की हत्या कर दी गई. घटना को अंजाम देकर ससुराल वाले फरार हो गये हैं. लड़की के पिता ने पुलिस को सुचना दी कि उन्हें फोन पर बताया गया कि उनकी बेटी के पेट में दर्द है. लेकिन जब हमलोग वहां पहुंचे तो मेरी बेटी मृत पड़ी थी. पिता ने बताया कि सारा मामला दहेज़ का है. उन्होंने बताया कि दहेज़ से 40 हजार काट लिए गए थे, जिसके कारण ससुराल वालों ने इस घटना को अंजाम दिया है.


घटना नवादा जिले के झुनठी गांव की है. मृतका की पहचान नालंदा जिले के गिरियक थाना क्षेत्र के इसुआ गांव के रहने वाले सुनील पंडित की बेटी सुषमा कुमारी के रूप में की गई है. आपको बता दें कि लड़की की शादी 6 जून को रामबरन कुमार से हुई थी. घटना के बाद पिता ने पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद जांच शुरू हुई.


मृतका के पिता ने बताया कि 6 जून को ही मैंने बेटी की शादी नवादा गांव के रामबरन के साथ बहुत ही धूम धाम से की थी. मुस्फिल थाना क्षेत्र झुनठी गांव निवासी चंद्रेश्वर पंडित के पुत्र रामबरन से हिन्दू रीति रिवाज के साथ शादी हुई थी. पिता ने आगे बताया की दहेज़ में मैंने 40 हजार काट लिए थे, जिसकी वजह से मेरी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. और शादी के 18 दिन होते ही ससुराल वालों ने उसे मौत के घाट उतार दिया.


सुनील पंडित ने बताया कि उनकी बेटी के ससुराल से फ़ोन आया कि बेटी के पेट में दर्द हो रहा है. सूचना मिलते ही हम बेटी को देखने उसके ससुराल गये, जहां बेटी मृत पड़ी हुई थी और ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार हो गये थे. उन्होंने बताया की बेटी के शव को देख कर लग रहा था की उसके मुह पर तकिया रख कर हत्या की गई है.


मामले में पिता सुशील पंडित ने लड़की के पति रामबरन, उसके ससुर चंद्रेश्वर पंडित और सास पर हत्या करने का आरोप लगाया है. घटना की सुचना मिलते ही पुलिस शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है. थाना प्रभारी ने बताया की जांच के बाद कार्यवाई की जाएगी