बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
31-Jan-2020 08:48 PM
By Pranay Raj
NALANDA : नालंदा में दहेज लोभियों ने बेरहमी की सारे हदें पार करते हुए विवाहिता को महज एक भैंस के लिए पहले तो जमकर पीटा औऱ इतने पर भी मन नहीं भरा तो दरिंदगी दिखाते हुए उसके नाखून तक उखाड़ लिए। जहर देकर महिला की हत्या कर दी गयी।
मृतका सरमेरा थाना क्षेत्र के पेंदी गांव निवासी राजकुमार राम की 24 वर्षीय पत्नी छोटी कुमारी थी। मृतका की मां ने दामाद समेत तीन लोगों के खिलाफ जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं बड़ी ही बेरहमी से ससुराल वालों ने छोटी के पैरों के नाखून उखाड़ डाले।दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक छोटी की शादी तीन साल पहले हुई थी। शादी के समय परिवार वालों ने अपनी हैसियत के मुताबिक ज्यादा से ज्यादा गिफ्ट छोटी के ससुराल वालों को दिए थे । लेकिन शादी के बाद से ही ससुरालवाले दहेज के रूप में भैंस की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे काफी प्रताड़ित किया जाता था। मारपीट की जाती थी। कई दिनों से छोटी मायके में ही थी। पांच दिन पहले भैंसुर उसे विदा करा पेंदी गांव ले गया था।
इस बीच परिजनों को सूचना मिली की बेटी की हत्या हो गयी है। पेंदी पहुंचने पर पता चला कि भैंस नहीं देने के कारण पति, भैंसुर और ससुर ने मिलकर हत्या कर दी है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।