राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस
06-Jun-2022 08:02 AM
ARRAH: खबर भोजपुर जिले की है, जहां दहेज नहीं देने पर एक बार फिर देश की बेटी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। ससुराल वालों महिला को पीट-पीटकर अदमरा कर दिया। वहीं जब महिला का भाई उसे विदा कराने आया तो ससुराल वालों ने उसकी भी जमकर पिटाई कर दी। उनके हिम्मत इतने बुलंद थे की मौके पर पहुंची पुलिस तक को नहीं बक्शा और उनपर भी हमला कर दिया। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी की इलाज चल रही है।
यह मामला जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के डेरा गांव की है। बहू चांदनी कुमारी ने बताया कि उसकी शादी साले 2019 में 11 जून को कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के गणेश राय के बेटे अजय राय उर्फ सुगा राय के साथ हुई थी। इसी साल 28 अप्रैल को उसका गवना करने के बाद ससुराल वाले उसे ले आए। ससुराल आने के बाद दूसरे दिन से ही उसके पति ने एक लाख रुपये, एक मोबाइल, एक सोने का चैन और एक भैंस की मांग करने लगा। मांग पूरी नहीं होने के बाद महिला को ससुराल वाले पीटने लगे।
वहीं, इसकी सुचना महिला ने अपने मायके वालों को दी। भाई अपनी बहन के ससुराल गुंडी जय लाल के डेरा गांव पहुंचा और अपनी बहन को वापस घर लाने लगा। तभी उसके पति और ससुराल वालों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद महिला के भाई ने इसकी शिकायत कृष्णागढ़ थाना में की। सुचना मिलते ही जब कृष्णागढ़ थाना में पदस्थापित ASI उमेश कुमार मंडल पहुंचे तो ससुराल वालों ने उस एएसआई की भी जमकर धुनाई कर दी। जिससे ASI उमेश कुमार मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस घटना की सूचना मिलते ही कृष्णागढ़ थाना इंचार्ज अरविंद कुमार समेत अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। जख्मी ASI को सरैया बाजार स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। वहीं महिला और उसके भाई महकमपुर बारा गांव निवासी यदुनाथ राय को आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी करने में जुटी हुई है।