ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान एक्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: अपने गृह क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा, निर्माणाधीन स्कूल भवन और ROB को देख दिये ये निर्देश बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका

दहेज लोभी ससुराल वालों ने की विवाहिता की हत्या, शव को फंदे से लटकाकर हुए फरार

30-Aug-2020 03:26 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बेगूसराय के भगवानपुर  थाना क्षेत्र के भीठ गांव में दहेज दानवों ने एक नवविवाहिता के गले में फंदा लगाकर उसकी हत्या कर उसे पंखे से लटका कर फरार हो गए. मौके पर आए उनके परिजनों ने बताया कि मृतका मोनीका सिंह एवं उसके पति विपुल सिंह के बीच शादी के समय से ही दहेज को लेकर विवाद चल रहा था.


मृतका का पति लगातार पांच लाख रूपय एवं जेवरात की मांग कर रहा था. विपुल सिंह का कहना था कि जब तक तुम्हारे पिता पांच लाख एवं जेवरात नहीं देंगे, तब तक तुम्हें यहां से जाने नहीं दिया जरगा. इसके अलावा बराबर उसके साथ मारपीट व प्रताड़ित किया करता था.  इसी क्रम में विपुल सिंह ने अपने परिवार के साथ मिलकर मोनिका सिंह को खाने-पीने के सामान में जहर देकर मार दिया एवं गले में फंदा लगाकर पंखे में लटका दिया ताकि देखने से मामला खुदकुशी का लगे. 


घटना के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए. जब मृतका के परिजनों को पता चला तो घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस के सामने कमरे के दरवाजे को तोड़कर अंदर देखा तो पाया कि मोनिका के गले में फंदा लगा हुआ है और पंखे से लटकी हुई है. इधर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया से ऐसा लग रहा है कि मृतका को जहर देकर मार दिया गया है. उसके बाद गले में फंदा लगाकर पंखे से लटका दिया गया है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि घटना कैसे हुई. 


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है.  इधर मृतका के बहनोई ने बताया कि मृतका के पिता डिफेंस विभाग में कार्यरत हैं जो बाहर में हैं. उन्हें मामले की जानकारी दे दी गई है. इधर पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है. वही मृतका के परिजनों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है.