ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मार डाला, पति और ससुरालवालों पर हत्या...

दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मार डाला, पति और ससुरालवालों पर हत्या का आरोप

09-Sep-2021 04:20 PM

By BADAL ROHAN

PATNA CITY: दहेज हत्या को रोकने के लिए सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं लेकिन दहेज दानव अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला जहानाबाद जिले का है जहां ससुरालवालों ने विवाहिता पर किरासन तेल उड़ेलकर उसे जिंदा जला दिया। गंभीर हालत में उसे पटना सिटी के अगमकुआं स्थित वर्न हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां तीज पर्व के दिन उसने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।


बताया जाता है पटना सिटी अनुमंडल के फतुहां थाना क्षेत्र स्थित पटेल नगर की रहने वाली 31 वर्षीय अनामिका की शादी 30 अप्रैल 2015 को जहानाबाद के शेख आलम चक निवासी शिव शंकर प्रसाद से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति और ससुरालवालें अनामिका को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 


इसकी जानकारी जब मृतका के परिजनों को हुई तब उन्होंने पति के अकाउंट में बीस हजार रुपया जमा कराया। एक बार पैसा देने के बाद लालच बढ़ता गया और फिर से दहेज की मांग की जाने लगी। मांग पूरा नहीं होने पर पति और ससुरालवालों ने मिलकर किरासन तेल छिड़ककर उसे जिंदा जला दिया। जिसे गंभीर हालत में पटनासिटी के अगमकुआं स्थित वर्न हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां तीज पर्व के दिन तड़प तड़प कर उसकी मौत हो गयी। 


मृतिका अनामिका की 4 वर्षीय एक पुत्री भी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है और दहेजलोभी पति और ससुरालवालों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज किया और आगे की कार्रवाई शुरू की।