अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
19-Dec-2020 05:12 PM
By Ranjan Kumar
KAIMUR : कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के धनेछा में गांव के तालाब से विवाहिता का शव बरामद हुआ है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया है. मृतका के मायके वालों ने उसके पति और ससुराल वालों पर हत्या करने का मामला थाने में दर्ज कराया है. मृतका के शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान भी मिले हैं. फिलहाल पुलिस इस मामले पर जांच में जुटी हुई है.
परिजनों ने बताया कि लड़की कुछ दिनों से गायब थी. बच्चों द्वारा फोन करके पूछा गया तब इस बात का पता चला कि वो लापता है. तब हम लोगों ने खोजबीन शुरू कि तो आज डेड बॉडी मिली है. परिजनों ने बताया कि दहेज के लिए पति अक्सर मारपीट किया करता था. उसका अपने घर पर ही भाभी के साथ भी अवैध संबंध था, जिसका विरोध करने पर मारा-पीटा करता था. कई बार इस मामले में सुलह समझौता भी किया गया. मृतका के शरीर पर चाकू मारने के कई जगह निशान हैं. हाथ और पैर में कई जगह चोट के निशान हैं. आंखें चाकू से निकाली हुई थी.
वही कैमूर पुलिस ने बताया कि एक महिला का शव मिला है जिसकी पहचान धनेछा गांव के गुड्डू राम की पत्नी के रूप में हुई है. बच्ची से जब पूछताछ की गई तो बच्ची ने बताया कि मम्मी पापा में अक्सर झगड़ा हुआ करता था। पापा मम्मी का पिटाई करते थे, उसके बाद पापा दिल्ली चले गए और मम्मी लापता थी. मृतका के मायके के परिजनों को सूचना दे दी गई है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.