ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन कल खत्म हो जाएगी NEET UG आवेदन की तारीख, जानिए MBBS की सीटें और 4 अहम बदलाव बिहार के 5 जिलों में बनेगा नया थाना, 46.34 करोड़ की मंजूरी BIHAR: होली के दिन से लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद Bihar News: भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर खाक, लाखों की संपत्ति को पहुंचा नुकसान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान

दहेज के लिए पति ने किया पत्नी का मर्डर, पीट-पीटकर ले ली जान

13-Mar-2021 01:26 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बेगूसराय जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर जान ले ली. घटना लोहिया नगर ओपी क्षेत्र के बाघी शांति साह चौक के समीप की है. मृतका की पहचान राजकुमार साह की पत्नी ममता देवी के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार, मृतका के पति ने मायके से पैसा नहीं लाने की वजह से उसकी हत्या कर दी. 


मृतका के भाई प्रमोद कुमार ने बताया कि उसकी बहन की शादी 20 साल पहले विभूतिपुर थाना क्षेत्र के हरर्ख निवासी राजकुमार साह के साथ हुई थी. शादी के बाद से राजकुमार अपनी पत्नी ममता देवी पर बार-बार अपने मायके से पैसा लाने का दबाव बनाता था. प्रताड़ना जब बहुत बढ़ने लगी तो ममता के मायके वालों ने कूच पैसे जमाकर बेगूसराय जिला मुख्यालय के बाघी में जमीन खरीद कर घर बनवा दिया था. लेकिन इसके बाद भी वह ममता के साथ मारपीट कर मायके से दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाता था और विरोध करने पर मारपीट करता था. 


तीन दिन पहले भी राजकुमार ने ममता पर पैसा लाने का दबाव बनाया था और विरोध करने पर उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी थी. गंभीर हालत में इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन यहां से डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया. पटना में ममता की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतका के परिजनों की मानें तो राजकुमार के परिवार के सभी लोग दहेज लोभी हैं. 5-6 साल पहले राजकुमार की भाभी की भी दहेज के कारण पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी.


मिली जानकारी के अनुसार मृतका के दो बेटे और एक बेटी है. फिलहाल लोहिया नगर थाने के पुलिस का कहना है कि पति के ऊपर मृतका के मायके वालों ने दहेज़ हत्या का आरोप लगाया है. आवेदन मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.