Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश
12-Dec-2020 10:11 AM
BETTIAH : बिहार में सरकार दहेज़ प्रथा को रोकने के लाख दावे क्यों न कर ले लेकिन आज भी हर दिन कई बेटियां दहेज़ दानवों के हत्थे चढ़ रहीं हैं और सरकार का बनाया सारा कानून धरा का धरा ही रह जा रहा है. ताजा मामला बेतिया में कंगली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां भवानीपुर गांव में नवविवाहिता की ससुराल वालों में गला घोंटकर हत्या कर दी.
हालांकि पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है. दहेज़ हत्या के इस मामले में मृतका के बड़े भाई ने ससुराल वालों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में पति, ससुर, सास, देवर और ननद को आरोतिप किया गया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
मृतका के बड़े भाई ने बताया कि उसके ससुराल वालों ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी है और उसके शव को जलाने के लिए श्मशान घाट ले जा रहे हैं. तब उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने श्मशान घाट से शव को जब्त कर लिया और पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया.