Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु
20-Nov-2019 12:47 PM
By RAJ
NALANDA: दहेज के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बावजूद दहेज को लेकर हत्या का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा हा. ताजा मामला नालंदा के बिंद थाना के बाजार इलाके की है, जहां दहेज की खातिर ससुराल में गर्भवती बहू की हत्या कर शव को फंदे से लटकाए जाने का मामला सामने आया है.
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका की पहचान रविशंकर बिंद की पत्नी राधिका देवी के रुप में की गई है. मृतका के पिता के बयान पर रविशंकर बिंद समेत छह लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है. घटना के बाद से सभी आरोपी गांव से फरार हो गए हैं.
परिजनों ने बताया कि दो साल पहले ही राधिका ही शादी की गई थी. शादी के बाद से ही दो लाख रुपये के लिए राधिका को तंग किया जाता था. जिसके बाद आज ससुरालवालों ने गर्भवती राधिका की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया है. मृतका के शरीर पर जख्मों के निशान हत्या की कहानी बयां कर रही है.