ब्रेकिंग न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: शिक्षा विभाग में फिर बजा 1ST Bihar/Jharkhand का डंका, खबर के बाद DEO को जारी करना पड़ा सख्त आदेश, खजाने पर थी माफियाओं की नजर... पोस्टमार्टम से पहले जिंदा हुआ युवक, अस्पताल में मचा हड़कंप साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: किराये पर लिए जा रहे बैंक खाते, 3.5% कमीशन के लालच में फंस रहे लोग बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक

Home / news / दहेज दानव ने ले ली गुड़िया की जान, ससुराल वालों ने मर्डर कर...

दहेज दानव ने ले ली गुड़िया की जान, ससुराल वालों ने मर्डर कर मामले को दिया सुसाइड का रूप

28-May-2020 01:20 PM

By Pranay Raj

NALANDA : दहेज रूपी दानव ने एक और विवाहिता की जान ले ली। ससुराल वाले हत्या की घटना को अंजाम देकर फरार हैं। मामले को सुसाइड का रुप देने के लिए  शव को फांसी के फंदे से लटका दिया गया। हत्या के वारदात को अंजाम देकर ससुराल वाले फरार हैं।


नूरसराय थाना इलाके के चरुईपर बेलदारिया गांव में दहेज लोभी ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर दी । हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया । मृतका चंदन चौहान की पत्नी गुड़िया देवी है । मायके वालों ने बताया कि रात में उसके पति फोन पर सूचना दी कि गुड़िया ने फांसी लगा ली है । जब वे लोग पहुंचे तो उसके शरीर पर पिटाई के जख्म के निशान थे । पकड़े जाने के डर से घर के सारे मर्द फरार थे ।इसके बाद परिजनों ने थाने को इसकी सूचना दी।


मौके पर पहुंची नूरसराय थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया।  वर्ष 2017 में दोनो की शादी हुई थी । शादी के बाद से ही ससुराल वाले बाइक और रुपए की मांग कर रहे थे । मांग पूरी नहीं होने पर पति और सास अक्सर उसके साथ मारपीट किया करता था । मायके वालों का  आरोप है कि कि सास और उसके पति ने मिलकर पहले मारपीट किया और उसके बाद उसे फांसी पर लटका दिया । थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग सकेगा कि महिला ने आत्महत्या की है या फिर किसी ने उसकी हत्या की है ।