बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
20-Feb-2021 02:50 PM
By DEEPAK RAJ
BAGAHA:- दहेज लोभियों पर कार्रवाई को लेकर सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं लेकिन इसके बावजूद दहेज दानव अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बगहा के पहाड़ी मझौआ गांव में सामने आया है जहां दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने एक विवाहिता की निर्मम हत्या कर दी।
दहेज दानवों की करतूत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पहले विवाहिता की जुबान काट दी गई उसके बाद उसे जिंदा जला दिया गया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद सबूत मिटाने की भी कोशिश की गई। साक्ष्य मिटाने के उद्धेश्य से शव को जमीन में दफना दिया गया। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
इस घटना के बाद परिजनों ने इसी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। तभी जांच में जुटी चौतरवा थाने की पुलिस पहाड़ी मझौला गांव स्थित एक नहर के पास पहुंची जहां जमीन को खोदकर शव को बाहर निकाला गया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगा रहे है। वही पुलिस आरोपी ससुराल वालों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।