ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा

दगाबाज निकली पत्नी: दो शादी कर चुकी महिला ने अपने दोनों पतियों को दिया धोखा, 3 बच्चों को साथ लेकर घर से भागी

12-Dec-2023 02:27 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: ऐसा कहा गया है कि प्यार करने की ना तो कोई उम्र नहीं होती और ना ही कोई सीमा ही होती है। प्यार के बारे में यह भी कहा जाता है कि प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है जब यह किसी को होता है तो सही गलत का फर्क भी करना भूल जाता है। वो तो बस अपनी जिद्द पर ही अड़ा रहता है। प्यार का मतलब ही कुछ लोग नहीं समझ पाते और सिर्फ अपनी जरूरत के लिए पति-पत्नी के रिश्ते को भी तोड़ देते हैं। ऐसे लोग कई परिवारों को दगा दे जाते हैं। ऐसा ही एक मामला मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में सामने आया है जहां अपने पहले पति को दगा देकर एक महिला ने दूसरे युवक से शादी रचाई और अब अपने दूसरे पति को भी धोखा देकर फरार हो गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर के गरहा थाना क्षेत्र रामपुर जयपाल गांव के रहने वाली सुशीला देवी की पहली शादी मीनापुर थाना क्षेत्र के नेऊरा निवासी चंद्रशेखर के साथ हुई थी जिसके बाद कुछ दिनों तक दोनों का दांपत्य जीवन ठीक-ठाक चला इसी बीच महिला ने एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया। दोनों अहियापुर थाना क्षेत्र के अखाड़ा घाट के प्रगति गैस एजेंसी के पास एक किराये के मकान में रहने लगे। इसी बीच महिला को पड़ोस में ही रहने वाले दीपक मंडल से प्यार हो गया जिसके बाद महिला के पहले पति से विवाद बढ़ने लगा और फिर महिला अपने दोनों बच्चों को लेकर और पति को छोड़ दूसरी शादी रचा ली। 



औराई थाना क्षेत्र के रहने वाले दीपक मंडल राज मिस्त्री का काम करता है। अपने पहले पति को छोड़ने के बाद सुशीला देवी ने अपने प्रेमी औराई थाना क्षेत्र के राजखंड के रहने वाले दीपक मंडल जो मूल रूप से अखाड़ा घाट में ही अपने मां के साथ किराए के मकान में रहता था और राज मिस्त्री का काम कर अपने परिवार का जीवन यापन करता था। महिला ने उससे दूसरी शादी कर ली। दूसरी शादी के बाद महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। 


बता दें कि अपने पहले पति को छोड़कर सुशीला फरार हो गयी थी। 2019 में उसने औराई थाना क्षेत्र के राजखंड निवासी अपने प्रेमी दीपक मंडल के साथ शादी रचा ली इस बीच दोनों का दांपत्य जीवन ठीक-ठाक चल रहा था। इसी बीच दोनों को पुत्री की प्राप्ति हुई लेकिन यह दांपत्य जीवन भी ज्यादा दिन तक नहीं चल सका। एक बार फिर तीन बच्चों की मां अपने तीनों बच्चों को लेकर दूसरे पति के घर से भी फरार हो गई है। 


अब दोनों पति अपने बच्चों के लिए परेशान हैं। वे अपने बच्चों को अपने पास रखना चाहते हैं लेकिन सुशीला देवी तीनों बच्चों को लेकर फरार हो गयी है। उसने एक नहीं बल्कि दोनों पति को धोखा दिया है।  महिला के दोनों पति ने उसे काफी खोजा लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल सका है। किसी अनहोनी की आशंका को लेकर दूसरे पति दीपक मंडल काफी डरे हुए हैं।