Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
15-Oct-2023 06:09 PM
By First Bihar
PATNA: शारदीय नवरात्र के मौके पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक फोटो एक्स पर अपलोड किया है। जिसमें पूर्व सीएम राबड़ी देवी अपनी पोती के साथ नजर आ रही है। बिहार के डिप्टी सीएम व छोटे बेटे तेजस्वी यादव की बिटिया कात्यायनी को राबड़ी देवी अपने गोद में ली हुई हैं। यह तस्वीर कलश स्थापना के समय का है।
दादी और पोती की तस्वीर बुआ रोहिणी आचार्य ने अपलोड करते हुए लिखा है कि ममता की मूरत मां तेरी सूरत,या देवी सर्वभूतेषु मातृ रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ दादी और पोती का यह फोटो लोग सोशल मीडिया पर खूब लाइक कर रहे हैं।
बता दें कि कलश स्थापना के साथ ही आज से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान 9 दिनों तक पूजा-पाठ चलेगा। नवरात्रि के पहले दिन माता के भक्त मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना में जुटे हैं। राजधानी पटना के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। उधर, लालू के बड़े बेटे मंत्री तेजप्रताप यादव भी अपनी मां राबड़ी देवी के साथ माता की भक्ति में लीन हो गए।
दरअसल, तेजप्रताप यादव को भगवान के प्रति गहरी आस्था है। यही कारण है कि वे अक्सर भगवान की भक्ति करते नजर आते हैं। नवरात्रि के पहले दिन राबड़ी आवास में उन्होंने अपनी मां राबड़ी देवी के साथ माता की पूजा अर्चना की है। गेरुआ कपड़े पहन कर अपनी मां और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी के साथ मां दुर्गा की अराधना करने नजर आए।
तेजप्रताप ने मां राबड़ी देवी के साथ वाली तस्वीरे अपने सोशल मीडिया एक्स पर शेयर की है। तस्वीरों में तेजप्रताप गेरुआ रंग के कपड़ों में नजर आ रहे हैं वहीं उनकी मां राबड़ी देवी पीले रंग की साड़ी में दिख रही हैं। तेज प्रताप ने इस मौके पर देशवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं दी है।
उन्होंने लिखा है, ‘आज दिनांक 15-10-2023 को शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा की सभी देशवासियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं’। इस दौरान ली गयी तेजस्वी यादव की बिटिया कात्यायनी की तस्वीर बुआ रोहिणी आचार्य ने अपलोड किया है जिसे लोग खुब लाइक कर रहे हैं।