बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
16-Dec-2019 01:42 PM
By HIMANSHU
WEST CHAMPARAN: सूबे में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध रूकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. बिहार में एक बार फिर से मानवता शर्मसार हुई है. नरकटियागंज में नाजायज संबंध बनाने से मना करने पर युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक युवती की बुरी तरह से पिटाई कर दी. हद तो तब हो गई जब दबंगों ने उसके बाल तक काट दिये.
पीड़िता ने बताया कि उसके गांव के रहने वाले सदरे आलम नाम के युवक ने दो महीने पहले जबरदस्ती उसके साथ नाजायज संबंध बनाए थे और लगातार संबंध बनाने का दबाव दे रहा था. जिसका विरोध करने पर उसने पीड़िता के भाई और उसकी मां की हत्या करने की धमकी दी. जिससे डरकर पीड़िता दिल्ली चली गई. वहीं मां की तबीयत खराब होने की सूचना पर जब वो गांव पहुंची तब आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट की.
आरोपी युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पीड़िता के घर धावा बोल दिया. संबंध बनाने से इनकार करने पर आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवती और उसकी मां की बुरी तरह से पिटाई कर दी. इतना ही नहीं दबंगों ने युवती के बाल तक काट दिये. मारपीट में घायल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं पीड़िता ने गोनहा थाने की पुलिस पर भी आरोप लगाया है कि एक लाख रुपये घूसे लेने पर पुलिसवालों ने आरोपी युवक को छोड़ दिया है. फिलहाल एसपी के निर्देश पर इस पूरे मामले की जांच चल रही है.