ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / 'हमरा राशि में ये सोना बदमाशी लिखल बा ... ' दबंग दुल्हनिया ने...

'हमरा राशि में ये सोना बदमाशी लिखल बा ... ' दबंग दुल्हनिया ने पहले कट्टा लहराकर खूब लगाए ठुमके, फिर दूल्हे को पहनाई वरमाला; Video वायरल

14-May-2023 08:49 AM

By First Bihar

BANKA : बिहार हमेशा से अपने अजीबोगरीब हरकतों को लेकर सुर्खियों में बना रहा है। यहां शादियों में गोलीबारी कारण स्टेटस सिंबल बना दिया गया है। इसी कड़ी में अबे ताजा मामला बांका से निकलकर सामने आया है जहां शादी की रात दुल्हन ने पहले देसी कट्टे के साथ जमकर ठुमका लगाया उसके बाद दूल्हे को वरमाला पहनाया।


दरअसल, पंजवारा थाना क्षेत्र से करीब पांच किलोमीटर दूर बाराहाट थाना क्षेत्र से शुक्रवार की रात बारात आई थी। इसको लेकर जयमाला के लिए आकर्षक रूप से मंच को सजाया गया था। इसी दौरान दरवाजा पर बारात पहुंचने के बाद दुल्हन जयमाला के लिए मंच की सीढ़ियां चढ़ने लगी, लेकिन इससे पहले वहां पर लोग खूब डांस कर रहे थे। फिर क्या था दुल्हन ने मंच पर चढ़ने से पहले देसी कट्टे के साथ जमकर ठुमके लगाए। दुल्हन ने भोजपुरी गाने, - 'हमरा राशि में ये सोना बदमाशी लिखल बा' पर जमकर डांस किया फिर उसने दुल्हे को वरमाला पहनाया। 


वहीं, दुल्हन के साथ शादी में मौजूद अन्य लोग भी उसके साथ खूब ठुमके लगा रहे थे। अब यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इलाके में दुल्हन का देसी कट्टे के साथ डांस करना चर्चा का विषय बना हुआ है। लाल जोड़े में सजी दुल्हन की कट्टे के साथ डांस का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो की  पुष्टि नहीं करता है। 


 इधर, इस बारे में पूछे जाने पर पुलिस अधिकारी अनिल साह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल एक वीडयो वायरल होने की सूचना मिली है। अब वीडियो सही है या नहीं इसकी जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के लोगों से जानकारी नहीं मिली है।