ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly : विधानसभा पास लगी इनोवा से 3280 बोतल नशीली कफ सिरप बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार Pappu Yadav arrest : IGIMS से PMCH शिफ्ट हुए गिरफ्तार पप्पू यादव, जानिए अब क्या होगी पुलिस कार्रवाई और सांसद के पास क्या हैं कानूनी विकल्प? ITBP jawan assault case : वर्दी की आड़ में दबंगई! ITBP जवान पर युवक से जानलेवा मारपीट का आरोप, थाने के रवैये पर भी उठे सवाल TRE 4 Vacancy : TRE -4 में सिर्फ इस सब्जेक्ट के स्टूडेंट ही भर सकेंगे फॉर्म; इन लोगों को लग सकता है बड़ा झटका; पढ़िए शिक्षा विभाग का नया अपडेट Bihar Dairy Industry : बिहार के हर पंचायत में खुलेगा सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र, CM नीतीश कुमार आदेश; यह सुविधा भी होगी शुरू DCLR office bribe demand : DCLR ऑफिस में ‘केस नंबर’ के नाम पर रिश्वत की डिमांड, VIDEO वायरल होते ही DM का बड़ा एक्शन Vigilance Bureau Raid : असिस्टेंट डायरेक्टर परमजय सिंह के घर से 15 लाख कैश बरामद, जांच में खुल सकते हैं बड़े राज; नियोजन भवन की पार्किंग में रिश्वत लेते हुए हैं अरेस्ट Bihar corruption : बिहार में खुलेंगे 3 नए निगरानी थाने, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा; जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार सख्त Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को किया अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन

दाह संस्कार के दौरान झगड़ा, बीच-बचाव करने आए मुखिया की गोली मारकर हत्या

दाह संस्कार के दौरान झगड़ा, बीच-बचाव करने आए मुखिया की गोली मारकर हत्या

21-Sep-2024 08:52 AM

By First Bihar

SAMSTIPUR : बिहार में समस्तीपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। सबसे बड़ी बात यह है कि इस घटना में जिस व्यक्ति की मौत हुई है वह मुखिया था। यह वारदात दाह संस्कार के वक्त हुए एक झगड़े के दौरान हुई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। 


जानकारी के अनुसार, मुखिया झगड़ा सुलझाने के लिए बीच-बचाव कर रहे थे, तभी उनपर फायरिंग कर दी गई। मामला हलई थाना क्षेत्र के डिहिया पुल के पास का है। मृतक नारायण शर्मा मोरवा के मुखिया संघ के अध्य़क्ष थे। गोली मुखिया के सीने में लगी, जिससे उनकी स्थिति काफी गंभीर हालत हो गई थी। इसके बाद उन्होंने समस्तीपुर के एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी मिलते ही रात में उनके घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद पुलिस भी जांच के साथ बदमाश की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि वनवीरा पंचायत के युवक रंजीत सहनी ने चार दिन पूर्व पारिवारिक विवाद में अपने शरीर मे आग लगा ली थी। इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। उसका डिहिया पुल के पास नून नदी किनारे दाह संस्कार हो रहा था। उसमें पंचायत के मुखिया और मोरवा प्रखंड के मुखिया संघ अध्यक्ष नारायण शर्मा भी शामिल थे। बताया गया है कि दाह संस्कार के दौरान ही कुछ लोगों में विवाद हो गया। मुखिया ने उसमें बीच-बचाव किया। उसी दौरान एक युवक ने मुखिया पर गोली चला दी, जो उनके सीने में जाकर लगी।


उधर, गोली लगते ही मुखिया जमीन पर गिर गए। लोगों ने उन्हें आनन-फानन में समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें शहर के ही एक निजी अस्पताल में ले गए। बताया जा रहा है कि निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मुखिया ने दम तोड़ दिया। पंचायत समिति सदस्य चंदन शर्मा ने बताया कि मुखिया की मौत के बाद पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई है। हलई थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि मुखिया को गोली मारने वाले युवक की पहचान हो गई है। आरोपी युवक वनवीरा पंचायत का ही रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के पुलिस छापेमारी कर रही है। मृतक के परिजन के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।