ब्रेकिंग न्यूज़

पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए

सिलेंडर चोरी करते युवक को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ा, जमकर की पिटाई

27-Dec-2023 08:26 PM

By Vikramjeet

VAISHALI: हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के सांचीपट्टी गांव के पास गैस डिलीवरी वैन से सिलेंडर खींचने के आरोप में स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इधर आक्रोशित लोगों के द्वारा पिटाई किए जाने से युवा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सूचना पाकर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया है जहां घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल युवक ने बताया की झूठा आरोप लगाकर मुझे पीटा गया है।


नगर थाना क्षेत्र के बागमल्ली स्थित निषाद इंडियन गैस एजेंसी से डिलीवरी करने निकला था जो डिलीवर कर डिलीवर कर्मी वैन लेकर वापस एजेंसी लौट रहा था तभी सांची पट्टी के पास जाम लगा हुआ था और जाम का फायदा उठाकर युवक वन पर चढ़ गया और सिलेंडर खींचने लगा था। तभी कुछ लोगों का नजर उसे पर पड़ा और उसको पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। हालांकि कुछ लोगों ने घटना की जानकारी डायल 112 के पुलिस टीम को दिया था।


डिलीवर कर्मी रणधीर कुमार ने बताया कि गैस डिलीवरी कर लौट रहे थे तभी जाम के दौरान युवक ने वहां पर चढ़ गया और गैस सिलेंडर उतार लिया था जिसको लेकर लोगों की नजर परी और उसे पीटने लगा था। 


घायल युवक सांचीपट्टी तंगौल गांव निवासी अनिल साह का 20 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार बताया गया है। घायल रंजन कुमार ने बताया कि पिकअप वैन पर नहीं चले थे लेकिन लोगों ने पकड़ लिया और सिलेंडर उतारने का आरोप लगाकर पिटाई कर दिया है।