BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
14-Nov-2021 03:05 PM
By Shushil
BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है जहां डबल मर्डर से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। दिनदहाड़े एक साइको किलर ने दो लोगों की धारदार हथियार से गला रेतकर मार डाला। वही इस दौरान दो लोगों को बुरी तरह से घायल कर दिया। यही नहीं पुलिस पर भी पथराव कर दिया। जिसमें पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी है। जिसके बाद पुलिस ने खदेड़कर साइको किलर दीपक को गिरफ्तार कर लिया।
घटना सुलतानगंज के मोतीचक गांव की है जहां एक साइको किलर ने दो लोगों को तलवार से काटकर मौत के घाट उतार दिया। दिनदहाड़े साइको किलर दीपक ने इस वारदात को अंजाम दिया। दीपक गांव का ही रहने वाला है। उसने ऐसा क्यों किया यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। यही नहीं दो लोगों को मारने के बाद उसने दो और लोगों पर हमला बोल दिया। इस दौरान दो लोग तलवार से हुए हमले में बुरी तरह घायल हो गये।
जिसके बाद ग्रामीण दोनों को लेकर रेफरल अस्पताल पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मायागंज रेफर कर दिया। मृतकों की पहचान 60 वर्षीय सियाराम मंडल और 8 वर्षीय रवि कुमार के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान महेश्वर खातुन और रामदेव यादव के रूप में हो पाई है।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को भी इस साइको किलर से सामना करना पड़ा। साइको किलर दीपक की नजर जब पुलिस पर गई तब वह पुलिस पर ही पथराव करने लगा। इस दौरान पुलिस की जीप को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने खदेड़कर उसे गिरफ्तार कर लिया।