मुजफ्फरपुर जिले में LPG की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 118.85 लाख रुपये का जुर्माना बांका में साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, दो बैंक खातों में मिला करोड़ों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन जद(यू) ने जारी की 25 जिलाध्यक्षों की सूची, नीतीश कुमार की मिली स्वीकृति बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना पटना में रहस्यमयी ढंग से गायब युवक, घर में कहा था 'चाय पीकर आता हूं' लेकिन वापस नहीं लौटा; परिजनों ने सड़क जाम कर जताई चिंता मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप बिहार में उड़ान की नई शुरुआत! 2027 तक तैयार हो जाएगा एक और हवाई अड्डा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाला टेंडर
26-May-2024 08:26 PM
By First Bihar
MADHUBANI: बेलगाम ट्रक ने साइकिल सवार दो लड़कियों को रौंद दिया। इस घटना में एक बच्ची की मौत हो गयी जबकि दूसरी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना ललमनियां थाना क्षेत्र में तोरियाही ईदगाह के पास एनएच 227 की है।
बताया जाता है की एक तेज रफ्तार ट्रक ने नियंत्रित होकर साइकिल पर सवार दो लड़कियों को रौंद डाला। अनियंत्रित ट्रक ने दाएं बगल में एक बिजली के खंभे और ईदगाह की दीवार को तोड़ते हुए नीचे आ गया और आम के एक पेड़ से टकरा कर रुक गया। जिसके बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना को देखते ही आसपास के ग्रामीण जुट गये और फिर ललमनियां पुलिस को घटना की सूचना दी गयी।
ग्रामीणों की मदद से साइकिल सवार दोनों लड़कियों को पुलिस खुटौना सीएचसी ले गयी जहां चिकित्सकों ने तोरियाही के राजेंद्र राम की 21 वर्षीया पुत्री रीभा कुमारी को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरी बच्ची विनोद राम की 12 वर्षीया पुत्री आरती कुमारी की नाजुक हालत को देखते हुए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों लड़कियां अपने घर से घोरमोहना स्थित किसी ग्राहक सेवा केंद्र से रुपए निकालने जा रही थी तभी यह घटना हुई। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेते हुए इस संबंध में थाने में मामला दर्ज किया है और फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है। मृत लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेजा गया है। मृतका के परिजनों के बीच इस घटना के बाद कोहराम मचा है वही तोरियाही गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट