शादी कराने गये पंडित के साथ हो गया बड़ा कांड, बाइक उठा ले गये चोर सऊदी अरब में सड़क हादसे में मोतिहारी के युवक की मौत, शव पहुंचते ही गांव में मातम BIHAR NEWS: अररिया से सुपौल तक शिक्षकों का सम्मान, 25 को मिला ‘टीचर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड; शिक्षा विभाग ने जारी की सूची महाशिवरात्रि पर बाबा गरीब नाथ धाम में उमड़ेगा जनसैलाब, मुजफ्फरपुर में भव्य शिव बारात की तैयारी BIHAR NEWS: बिहार में VIP नंबरों की होड़! दो महीने में 5.95 करोड़ की कमाई, पटना सबसे आगे BIHAR SPORTS NEWS: जमुई में गूंजा ‘माटी का बल दंगल’, 200 से ज्यादा पहलवानों ने दिखाया दमखम, पारंपरिक कुश्ती को मिला नया मंच जेल में बंद सुकेश ने वैलेंटाइन डे पर जैकलीन को गिफ्ट किया प्राइवेट जेट, एक्ट्रेस का नहीं आया कोई रिएक्शन पैसे के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने किया जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे बाप-बेटे मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 27 लाख की लूट और पॉक्सो एक्ट में वांटेड टॉप-10 अपराधी 'राजा' गिरफ्तार फार्मर रजिस्ट्री अभियान में ऐतिहासिक उपलब्धि, 50% लक्ष्य पार; दूसरी किस्त में मिलेंगे 450 करोड़ रुपये
12-Feb-2020 07:34 AM
PATNA: देशभर में साइबर क्राइम की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं. साइबर अपराधी शातिर तरीके से लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनके पैसे लूट लेते हैं. राजधानी पटना से भी साइबर क्राइम का ऐसा ही मामला सामने आया है. ATM का पिन पूछकर क्रिमिनल्स ने महिला के खाते से 25 हजार रुपये उड़ा लिये.
मनेर के छितहर गांव की रहने वाली पिंकी देवी नाम की महिला का खाता मनेर के उज्जीवन बैंक में है. मंगलवार को महिला को एक कॉल आया, जिसमें जालसाज ने खुद को बैंक कर्मी बताया और महिला के बैंक खाते को ब्लॉक करने की चेतावनी दी. साइबर अपराधी ने महिला को कहा कि अगर अकाउंट चालू रखना है तो मोबाइल पर जाने वाले मैसेज में पिन नंबर बताना पड़ेगा नहीं तो एटीएम और खाता ब्लॉक हो जाएगा.
महिला जालसाज के झांसे में आ गई और उसने मोबाइल पर गये पिन नंबर को साइबर अपराधी को बता दिया. पिन बताने के फौरन बाद महिला के खाते से 25 हजार रुपये साइबर फ्रॉड ने उड़ा लिये. पैसे कटने का मैसेज भी महिला के मोबाइल पर आ गया. महिला को जब ठगी का पता चला तो उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई.