ब्रेकिंग न्यूज़

अपने प्रिय मित्र सतीश कौशिक की याद में Anupam Kher ने शुरू किया यह नेक काम, अब विश्व भर में हो रही सराहना Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग को बताया BJP की B टीम, दो वोटर आईडी को लेकर खूब बरसे Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग को बताया BJP की B टीम, दो वोटर आईडी को लेकर खूब बरसे Bird Flu: बर्ड फ्लू के खतरे के बीच अंडा खाना कितना सेफ? जानिए... एक्सपर्ट की राय Bihar News: स्थगित हुई बिहार के इस विश्वविद्यालय की परीक्षा, नई तिथि को लेकर आया अहम अपडेट Bihar News: पैसे लेकर शराब तस्कर को छोड़ना दारोगा को पड़ा भारी, अब इतने वर्षों तक भुगतना होगा परिणाम Bihar Crime News: लव अफेयर में रोड़ा बन रहे ससुर को बहू ने ठिकाने लगाया, दो बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर खेला खूनी खेल Bihar Crime News: लव अफेयर में रोड़ा बन रहे ससुर को बहू ने ठिकाने लगाया, दो बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर खेला खूनी खेल Bihar Transport: बेतिया डीटीओ का ट्रांसफर...करप्शन में लिप्त 'महिला एमवीआई' अब भी कुर्सी पर ! 1.20 लाख की मासिक रिश्वतखोरी का ऑडियो लीक होने पर DM ने कराया था केस, परिवहन विभाग से निलंबन की थी सिफारिश Viral News: AI से प्यार, फिर डेट और अब शादी! महिला ने अपने चैटबॉट बॉयफ्रेंड से की सगाई, वायरल हुआ पोस्ट

साइबर क्राइम पर पुलिस मुख्यालय गंभीर, बोले एडीजी..यह आभासी दुनियां है..किसी को व्यक्तिगत सूचना साक्षा ना करें

साइबर क्राइम पर पुलिस मुख्यालय गंभीर, बोले एडीजी..यह आभासी दुनियां है..किसी को व्यक्तिगत सूचना साक्षा ना करें

28-Oct-2022 04:04 PM

By VISHWAJIT

PATNA: साइबर क्राइम की घटनाओं को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय गंभीर है। बिहार के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने इसे आभासी दुनियां बताया। उन्होंने कहा कि यह वास्तविक दुनियां नहीं है। साइबर लोक की अलग दुनियां है, इसमें विचरण यदि करते हैं तो अलर्ट हो जाइए। क्योंकि यह कभी भी आपकों बड़ा झटका दे सकता है। आप कभी भी ठगे जा सकते हैं। शातिर अपराधी आपकी गाढ़ी कमाई को एक पल में झपट सकता है। एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने आम लोगों से यह अपील की है कि किसी को भी अपनी व्यक्तिगत सूचना साक्षा ना करें।


एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि हाल ही में 74 साइबर क्राइम और सोशल मीडिया यूनिट हर जिले में बनाये गये हैं। उसके लिए पद भी स्वीकृत किया गया है और बाकी व्यवस्थाएं भी किए गए हैं। इसके अलावे हर जिले में एक साइबर डीएसपी का पद भी स्वीकृत किया गया है। हर जगह इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है और जो भी घटनाएं सामने आएगी उसे जिले के साइबर डीएसपी खुद मॉनिटरिंग करेंगे और आर्थिक अपराध को नियंत्रण करने के लिए भी रेंज बढ़ाई गई है।


एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि साइबर की दुनियां आभासी दुनियां है। ये वास्तविक दुनियां नहीं है। पर्दे के पीछे कौन आदमी फोन कर रहा है और किस आदमी का फोटो लगा रखा है। किस तरह से वह ठगी करने का हथकंडा अपना रहा है इसे लेकर बहुत ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है। एडीजी ने कहा कि आम लोगों से अपील है कि किसी को भी अपनी व्यक्तिगत सूचना साक्षा ना करें। साइबर क्राइम का दायरा बढ़ता जा रहा है। दुनिया में तीन लोक है इसमें चौथा लोक भी है जिसे आभासी दुनियां कहते है। 


इसे साइबर लोक भी कह सकते हैं जहां हम ज्यादा विचरण करते है इसलिए इस लोक में बहुत ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है। साइबर क्राइम बढ़ता हुआ अपराध है। इसमें बहुत तेजी से वृद्धि हुई है। इंटरनेट पर ट्रैफिक बढ़ने के कारण साइबर क्राइम की घटनाएं आए दिन सामने आ रही है। सरकार के द्वारा कुछ वर्ष पहले 74 साइबर क्राइम और सोशल मीडिया यूनिट हर जिलों में तैनात किये गये थे। इसके लिए पद भी स्वीकृत किये गये थे।बाकि व्यवस्थाएं भी की गयी थी वे सभी जगह कार्यरत है। इसके अलावे हर जिले में एक साइबर डीएसपी का पद भी स्वीकृत है। रेंज लेवल पर भी व्यवस्थाएं बढाई जाएगी। साइबर लोक की अलग दुनियां है, इसमें यदि विचरण करते हैं तो अलर्ट हो जाए।