ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल

Home / news / साइबर क्राइम: पटना का छात्र हुआ ऑनलाइन ठगी का शिकार, छह हजार लोन...

साइबर क्राइम: पटना का छात्र हुआ ऑनलाइन ठगी का शिकार, छह हजार लोन देेकर शातिरों ने वसूले 28 हजार

15-Jun-2022 06:57 AM

PATNA: राजधानी पटना से लगातार कई साइबर क्राइम सामने आ रहे हैं। हैरानी की बात है कि ये अपराधी इतने शातिर होते जा रहे हैं कि टेक्नोलॉजी में तेज लोग भी इनके चपेट में आ जा रहे हैं। मामला राजीव नगर थाना के रोड नंबर चार का है। यहां के रहने वाले सीमांत कुमार ठगी के शिकार हो गए, जिसके बाद उन्होंने ने अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। 



बता दें कि पीड़ित सीमांत कंपटीशन की तैयारी करता है। सीमांत ने पुलिस को बताया कि छह हजार लोन के बाद साइबर अपराधी मुझसे 28 हजार रुपए अब तक वसूल चुका है। लेकिन इन अपराधियों का अब भी मन नहीं भरा है।



सीमांत का कहना है कि वे एक स्टूडेंट हूं और अपराधियों को देने के लिए उसके पास पैसे नहीं है। हैरानी की बात ये भी है कि इतने पैसे वसूलने के बाद भी ये अपराधी सीमांत और उसके परिजनों के साथ गाली गलौज कर रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्हें सोशल मीडिया पर बदनाम करने की भी धमकी दी जा रही है। सीमांत ने पुलिस को बताया कि साइबर शातिर और पैसे मांग रहे हैं। मेरे परिजनों को भी फोन किया जा रहा है और बदनाम करने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने ऐसे दस नंबरों पर एफआईआर की है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।