ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

साइबर अपराधियों ने बैंक अधिकारी को ठगा, क्रेडिट कार्ड से उड़ाए हजारों रुपये

16-Jan-2021 12:49 PM

GAYA : बिहार में भी साइबर अपराधियों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है. ताजा मामला गया जिले से सामने आया है जहां रायकाशी नाथ मोड़ के पास स्थित एक बैंक के अधिकारी अमित कुमार से साइबर अपराधियों ने 36,885 रुपये की ठगी कर ली है. अमित कुमार मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले बताये जा रहे हैं. अपराधियों ने पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से ठगी को अंजाम दिया है. 


बताया जा रहा है कि पीड़ित के मोबाइल नंबर पर एक फ़ोन आया था. फोन करने वाले ने अपना परिचय एसबीआइ वेरीफिकेशन सेल के कर्मचारी के रूप में दिया. उसने कहा कि बैंक के द्वारा आपके खाते से जो रुपये कटे हैं, वह वापस आ जाएंगे. आपके मोबाइल फोन पर एक OTP जायेगा और उसमें लिंक करेंगे, तो पैसा वापस आ जायेगा. इसके बाद आगे का प्रोसेस करते ही उनके क्रेडिट कार्ड से ठगी हो गयी. 


पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से करीब 36,885 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई जिसके बाद पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज कराया. इधर पुलिस ने भी मामले पर तुरंत कार्रवाई करते हुए छानबीन में जुट गई है.