BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित
26-Jul-2024 10:32 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में साइबर अपराधियों का हौसला इतना बुलंद है कि आम तो आम ख़ास लोग को भी अपने चपेट में लेने से पीछे नहीं हट रहे हैं। साइबर अपराधी बड़ी हस्तियों को भी अपना टारगेट बनाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। फ्रॉड गिरोह आईएएस, आईपीएस जैसे पदाधिकारियों के नाम पर अवैध वसूली से भी पीछे नहीं हटते।
दरअसल, सूबे में होमगार्ड्स के डीजी शोभा अहोतकर से जुड़ा है। कड़क मिजाज मानी जाने वाली आईपीएस और गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं की डीजी शोभा ओहटकर की तस्वीर लगाकर साइबर ठगों ने वाट्सएप के माध्यम से उनके कार्यालय स्टाफ से अवैध तरीके से राशि की मांग की है। यह मामला उजागर होने के बाद पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई है। इसके साथ ही पुरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
इसके साथ ही यह मालूम करवाया जा रहा है कि साइबर फ्रॉड और किन किन अधिकारियों के नाम पर भोले भाले लोगों को शिकार बना रहे हैं। साइबर फ्रॉड का इंटरनेशन गिरोह राज्य में अपना काम कर रहा है। साइबर फ्रॉडगिरी का बड़ा मामला सामने आने के बाद बिहार पुलिस में भी हड़कंप मचा है। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
डीजी के विशेष कार्य पदाधिकारी (ओएसडी) अमन कुमार सिंह ने यह मामला ईओयू के एसपी को लिखित रूप से देकर केस दर्ज कराया है। आवेदन में कहा गया है कि 23 जुलाई को कार्य के दौरान यह जानकारी प्राप्त हुई कि डीजी शोभा ओहतकर के नाम पर कार्यालय स्टाफ से वाट्सएप के माध्यम से पैसे की मांग की जा रही है।
उधर, जांच में पाया गया कि मोबाइल नंबर 94785319672 पर डीजी की तस्वीर लगाकर साइबर ठग प्रधान अग्निक जितेंद्र कुमार और सहायक अवर निरीक्षक मनोज कुमार को अवैध तरीके से मैसेज भेजकर पैसे की मांग कर रहे हैं। ईओयू ने आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज करते हुए डीएसपी सह थानाध्यक्ष सर्वेश चंद्र को जांच पदाधिकारी बनाया है। जांच में साइबर ठग का मोबाइल नंबर श्रीलंका का बताया जा रहा है। इससे पहले पाकिस्तान के नंबर से साइबर फ्रॉड की घटना घटी थी।