ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / करंट की चपेट में आने से एक दुकानदार की मौत, बचाने के दौरान...

करंट की चपेट में आने से एक दुकानदार की मौत, बचाने के दौरान में पत्नी और बेटी घायल

22-Jul-2024 10:40 AM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI : बिहार के बेगुसराय से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां करंट लगने से एक दुकानदार की मौत हो गई है। इस घटना के दौरान तीन लोग बुरी तरह से घायल भी बताए जा रहे हैं। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कारण जहां इलाज चल रहा है। यह घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के गढ़पुरा हरीगिरी धाम मन्दिर के परिसर की है। 


 वहीं, इस घटना में मृतक व्यक्ति की पहचान गढ़पुरा निवासी त्रिशूल पासवान का 40 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है। जबकि घायल पत्नी और पुत्री की पहचान पत्नी सविता देवी एवं पुत्री शिवानी कुमारी और लक्ष्मी देवी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया है कि हरी गिरी धाम के परिसर में त्रिशूल पासवान का बेटा रोहित कुमार मनिहारी और पूजा सामाग्री का दुकान खोल रखा है। रविवार की देर रात  सावनी मेला को लेकर और पहली सोमवारी को देखते हुए अपने दुकान में समान सजा रहे थे। तभी अचानक रोहित कुमार को करंट लग गया। 


करंट लगता देख पत्नी और पुत्री बचाने के लिए गया तो वह दोनों भी करंट के चपेट में आ गया। वहां पर मौजूद एक महिला भी तीनों को बचाने के लिए गया तो महिला भी करंट के चपेट में आ गया। हालांकि करंट के चपेट में आने से रोहित कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । जबकि पत्नी सविता देवी एवं पुत्री शिवानी कुमारी एवं लक्ष्मी देवी गंभीर रूप से करंट के चपेट में आने से घायल हो गई।  


उधर, इस घटना के बाद हरी गिरी धाम परिसर में काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वहीं मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा आया हुआ है।हालाकि इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने गढ़पुरा थाना पुलिस को दी। मौके पर गढ़पुरा थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।