ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त देश के कौन-कौन से राज्यों में अलग धर्मांतरण कानून! और कहां मिलती है सबसे कड़ी सजा, जानें यहाँ Patna-Purnia Expressway समेत इन सभी प्रोजेक्ट को 6 लेन बनाने की तैयारी, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा

CSP संचालक से दिनदहाड़े 3 लाख की लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने मारी गोली

12-Sep-2022 01:46 PM

NALANDA: नालंदा में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला खुदागंज थाना क्षेत्र के मदारगंज रेलवे पुल के पास हुई जहां बाइक सवार बदमाशों ने स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक गुड्डू यादव से 3 लाख रूपये लूट लिया।


 इसका विरोध करने पर सीएसपी संचालक को बदमाशों ने गोली मार दी। इस दौरान गुड्डू यादव ने अपराधियों के हाथ से पिस्टल छीन लिया। घायल गुड्डू यादव ने बताया कि वे बैंक से 3 लाख रुपए निकासी कर सीएसपी जा रहे थे तभी बाइक सवार तीन अपराधी आये और पिस्टल की नोक पर 3 लाख रुपये लूट लिये। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। 


एक अपराधी का पिस्टल पीड़ित ने छीन लिया तो दूसरे ने गोली चला दी। जिससे गुड्डू यादव के पैर में गोली लग गयी जिसके बाद वह वहीं गिर पड़ा और अपराधी मौके से फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही हिलसा डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।