ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े दो लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को...

सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े दो लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

01-Jul-2021 07:15 PM

By ranjay kumar

KAIMUR: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है। यही कारण है कि एक के एक आपराधिक घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे है। ताजा मामला मोहनिया थाना क्षेत्र के पानापुर में सामने आया है जहां दिनदहाड़े लूट की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है। बाइक सवार दो हथियारबंद अपराधियों ने सीएसपी सेंटर में घुसकर संचालक से दो लाख रुपये और दो मोबाइल लूट लिए और मौके से फरार हो गये। घटना के चार घंटे बाद पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले को संदेहास्पद बताया। हालांकि यह भी कहा कि पीड़ित द्वारा इस संबंध में आवेदन दिए जाने के बाद मामले की जांच की जाएगी। 


घटना की जानकारी देते हुए सीएसपी संचालक ने बताया पानापुर स्थित सीएसपी केंद्र पर अचानक बाइक सवार दो युवक पहुंचे। एक ने पूछा कि हमें पैसा निकालना है निकल जाएगा। जब मैंने कहा कि हां निकल जाएगा। तब शायद उन्हें आभास हो गया कि सीएसपी केंद्र में कैश है। फिर कुछ देर बाद दोनों ने हथियार निकाला और उन पर तान दी। हथियार दिखाकर सीएसपी सेंटर में रखे दो लाख रुपये और दो मोबाइल को लूटकर मौके से फरार हो गये। जिसके बाद इसकी सूचना मोहनियां थाना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 


मोहनिया डीएसपी ने बताया सीएसपी संचालक द्वारा सीएसपी केंद्र से दो लाख रुपये और दो मोबाइल लूटे जाने की बात कही गयी है। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। लूट की घटना दोपहर 12:30 बजे हुई है जबकि 4 घंटे बाद सीएसपी संचालक ने इसकी सूचना मोहनिया थाने को दी। चार घंटे देरी से सूचना दिए जाने के कारण यह मामला संदेहास्पद लग रहा है। यदि पीड़ित आवेदन देंगे तो उस आधार पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच करेगी।