मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
19-Jun-2023 05:20 PM
By MANTU BHAGAT
ARARIA: बड़ी खबर अररिया से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक सीएसपी संचालक से 24 लाख 51 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने कार सवार सीएसपी संचालक और उसके साले के साथ मारपीट की और लाखों रुपए लूटकर चलते बने।
दरअसल, सोमवार को अररिया के जोकीहाट थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने सीएसपी संचालक मो.रब्बानी को गन प्वाइंट पर लेते हुए उसके पास मौजूद 24 लाख 51 हजार 400 रुपए लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने लूटकांड का विरोध करने पर सीएसपी संचालक मो.रब्बानी और उसके साले रेजा के साथ बुरी तरह मारपीट की, जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अररिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक मो.रब्बानी जोकीहाट के धोबनिया चौक पर सीएसपी चलाते हैं और अररिया एसबीआई मुख्य शाखा और एडीबी चौक स्थित शाखा से पैसे लेकर अपनी कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बलवा जाने वाली सड़क में फेटकी चौक के पास बदमाशों ने पहले सड़क के बीच चार पहिया वाहन लगाकर रोका और फिर पीछे से दो बाइक पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।
बड़ी लूट की जानकारी मिलते ही जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई। सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह समेत जोकीहाट थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस की टीम इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है।