ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत

CSP संचालक की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े साढ़े चार लाख रुपये भी लूटे

11-Feb-2022 05:56 PM

GOPALGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है जहां बेलगाम अपराधियों ने सीएसपी संचालक को गोली मारकर हत्या कर दी। लूट का विरोध करने के बाद अपराधियों ने गोली मारी जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। 


घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी मोड़ की है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दिघवा-दुबौली से कैश लेकर हमीदपुर जा रहे सीएसपी संचालक से हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट की जिसका विरोध करने पर गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद सीएसपी संचालक के पास से साढ़े चार लाख रुपये लूटकर अपराधी मौके से फरार हो गये। 


मृतक की पहचान सीएसपी संचालक राम नारायण सिंह के रुप में हुई है। जो हमीदपुर के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। वही सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि सीएसपी संचालक की हत्या अपराधियों ने कर दी है। इस दौरान अपराधियों ने साढ़े चार लाख रुपये भी लूट लिए। बैंक में जांच के बाद लूट की पुष्टि हुई है।   


बताया जाता है कि बैकुंठपुर के हमीरपुर गांव निवासी राम नारायण सिंह पिछले 7 वर्षों से राजापट्टी में सीएसपी चलाते थे। हर दिन की तरह आज भी वे दिघवा दुबौली स्थित एसबीआई बैंक से पैसा निकाल कर सीएसपी केंद्र पर जा रहे थे। जैसे ही बाइक से वे पकड़ी मोड़ के पास आए वहां पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने कैश से भरे बैग को छीनने की कोशिश की। 


विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली उसके पेट में जा लगी। जिसके कारण उनकी मौत घटनास्थल पर हो गई। हत्या के बाद बदमाश बैग लेकर फ़रार हो गए। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है।